Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ:दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने किया उद्घाटन, देशभर से 30 टीमों ने किया प्रतिभाग

    3 hours ago

    2

    0

    18 अप्रैल को मेरठ कॉलेज के विधि संकाय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता–2026 का प्रथम दिवस शनिवार को कॉलेज के मूट कोर्ट हॉल में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आई प्रतिभागी टीमों और विधि क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विवेक चौधरी (न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय) द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने मूट कोर्ट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विधि छात्रों के व्यक्तित्व विकास, तर्कशक्ति और व्यावहारिक ज्ञान को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को अनुशासन, नैतिकता और कठोर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि के.के. शर्मा (वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट) ने अपने 45 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए सफल अधिवक्ता बनने के लिए निरंतर अभ्यास, ईमानदारी और गहन विधिक ज्ञान की आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य प्रो. युधवीर सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रवीण दुब्लिश ने देशभर से आए प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए मूट कोर्ट की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल ₹51,000 की पुरस्कार राशि विभिन्न श्रेणियों विजेता टीम, बेस्ट मूटर , बेस्ट रिसर्चर एवं बेस्ट मेमोरियल में वितरित की जाएगी। उद्घाटन सत्र के उपरांत प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर आयोजित किए गए, जिनमें देशभर से आई 30 टीमों ने भाग लिया। इन दौरों का मूल्यांकन न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों जिला न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधि शिक्षकों के पैनल द्वारा पारदर्शी प्रणाली के तहत किया गया। चयनित टीमें अब अगले दिन आयोजित सेमीफाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रथम दिवस के सफल आयोजन में संयोजक प्रो. एम.पी. वर्मा एवं अनुराग सिंह सहित अनेक शिक्षकों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी क्लीनिक पर कार्रवाई, बलरामपुर में सील:आयुर्वेदिक लाइसेंस पर चल रहा था एलोपैथिक इलाज, संचालक पर मुकदमा
    Next Article
    लखनऊ में कार की टक्कर से सपा नेता की मौत:दोस्त के साथ बाइक से जा रहे थे, लोगों ने कार ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment