Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कचहरी परिसर में बाइक में लगी आग:एक दिन पहले मिली थी बम की धमकी, जांच जारी

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बार एसोसिएशन के कार्यालय के पीछे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। इस घटना से परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर कचहरी में मौजूद वकीलों और अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण बाइक में आग लगी होगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जिस बाइक में आग लगी, उसके मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वाहन के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सतर्क थी। ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ऑफिसर की ब्रेजा कार ने युवक को रौंदा, VIDEO:पीलीभीत में 3 फीट हवा में उछलकर दूर गिरा, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत
    Next Article
    हनुमान जयंती पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब:राम मंदिर से हनुमानगढ़ी तक भक्तों की लंबी कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment