Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के विवान अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप:प्रबंधन बोला- आरोप निराधार मरीज को था शुगर, इसलिए इलाज में समस्या

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के गढ़ रोड स्थित विवान हॉस्पिटल में इलाज कराने आए बुलंदशहर निवासी एक मरीज के बेटे ने अपनी मां के इलाज में डॉक्टर द्वारा लापरवाही का आरोप लगाया है। तीमारदार का कहना है कि डॉक्टर ने बताया था कि पैर की तीन उंगलियां काटने के बाद बीमारी ठीक हो जाएगी लेकिन ऑपरेशन के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया। हमने फिर से हॉस्पिटल जाकर डॉक्टर से बात की तो उन्होंने कहा आप जहां चाहे वहां इलाज कर लीजिए। पूरे प्रकरण को लेकर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऐसी कोई भी बात प्रबंधन द्वारा नहीं की गई थी आरोप निराधार है डॉक्टर ने इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया मरीज की स्थिति पहले से ही इमानदारो को स्पष्ट की गई थी। सबसे पहले जानिए मरीज का पक्ष बुलंदशहर निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि बीती 5 तारीख को वह विवान अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने आए थे। डॉ नीरज ने उनको देखा था और बताया था कि पैर की तीन उंगलियां काटने के बाद बीमारी पूरे तरीके से ठीक हो जाएगी। हमने ऑपरेशन 10 तारीख को करा लिया, लेकिन उसके बाद भी मरीज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसको लेकर हम लगातार डॉक्टर से मिले तो आज उन्होंने हमें स्पष्ट कर दिया कि आपको जहां इलाज करना है वहां आप इलाज कर लीजिए इसमें अब सुधर नहीं हो पाएगा। डॉक्टर द्वारा हमें बहकाया गया और पूरी स्थिति साफ नहीं की गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे छात्र नेता विनीत चपराणा ने कहा कि मरीज के तीमारदारों के अनुसार जो लापरवाही का आरोप लगाया है उसमें सीएमओ द्वारा एक जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण के निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। पूरा सच सामने आना चाहिए इसके बाद दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना घटे। अब जानिए अस्पताल का पक्ष अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज डायबिटिक है और यह बात डॉक्टर ने पहले ही स्पष्ट की थी कि इलाज में कितना भी समय लग सकता है और क्या-क्या रिस्क है। मरीज को सभी चीजों से अवगत कराया गया था उसके बाद भी मरीज के तीमारदार अब निराधार आरोप लगा रहें हैं। डॉक्टर द्वारा हर संभव प्रयास मरीज को ठीक करने के लिए किया गया लेकिन शुगर होने के कारण कुछ समस्या इलाज में रही जिनकी जांच कराने के लिए मरीज के तीमारदारों से कहा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 साल पुराने हत्याकांड में 3 को उम्रकैद:आजमगढ़ में 2002 में हुई थी वारदात, सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया
    Next Article
    ADA उपाध्यक्ष ने टाउनशिपों और टोल प्लाजा का किया निरीक्षण:कार्य में लापरवाही पर लगाई फटकार, फूड कोर्ट पर मिली गंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment