Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में व्यापारी बनाएंगे हेल्प डेस्क:सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए सेटबैक के आदेश से जुड़ी समस्या का करेंगे निस्तारण

    3 hours ago

    1

    0

    सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी आवासीय भूखंडों में कमर्शियल एक्टिविटी बंद कराने और दो महीने के अंदर सेटबैक की कार्रवाई पूरा करने के आदेश के बाद अब व्यापारी अपने लिए कुछ नया करने जा रहे हैं। व्यापारियों द्वारा सेंट्रल मार्केट में एक अस्थाई कार्यालय या हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी जिसमें इस पूरे प्रकरण को लेकर व्यापारियों को अगर कोई समस्या होगी तो वह उसमें आकर समस्या बता सकेगा। इसका उद्देश्य सेटबैक की कार्रवाई को सुगम बनाना और व्यापारियों को राहत प्रदान करना है। पैसा जमा करने के बाद भी व्यापारियों को अपनी दुकान तोड़नी पड़ रही है। इसके साथ ही 44 संपत्ति पर सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद अब व्यापारी बाकी दुकानों को सेटबैक के अनुरूप तोडेंगे जिसमें आने वाली परेशानियों के निस्तारण के लिए व्यापारियों की एक कमेटी द्वारा हेल्प डेस्क बनाई जा रही है जो व्यापारियों की परेशानी का समाधान करेंगे। व्यापारियों के साथ सेंट्रल मार्केट के संघर्ष में सक्रिय रहने वाले किसान मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने बताया कि हजारों लोग आज प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए अब और किसी गलतफहमी में आकर कुछ गलत ना करें या किसी कारणवश सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना न हो, इस उद्देश्य से एक अस्थाई कार्यालय बनाकर यहां हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। जिससे व्यापारियों को सुप्रीम कोर्ट के अनुसार अपने प्रतिष्ठान बनाने में आसानी होगी। पूरी कार्रवाई पर आवास विकास के डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास द्वारा सभी व्यापारियों को नोटिस दिया जाएगा। इसमें सभी की भूमि और निर्माण के अनुसार सेटबैक की जानकारी होगी। इसके साथ ही आवास विकास की टीम भी समय यमय पर व्यापारियों के बीच पहुंच नियमानुसार कार्रवाई को सुनिश्चित करेगा और जो भी समस्या व्यापारियों को होगी उसका निस्तारण करने में व्यापारियों की मदद करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 अप्रैल को लखीमपुर आएंगे सीएम योगी:भूमि अधिकार देंगे, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे
    Next Article
    मुरादाबाद डीएम अनुज सिंह ने किया क्रॉप कटिंग का निरीक्षण:गेहूं उत्पादन और गुणवत्ता का सटीक आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment