Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के खिलाड़ियों का पैरा नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन:भुवनेश्वर में शॉटपुट में आयुष वर्मा ने गोल्ड, अनमोल वशिष्ठ ने जीता ब्रॉन्ज

    3 hours ago

    1

    0

    20 मार्च को भुवनेशवर में आयोजित हुई 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में मेरठ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। शॉटपुट स्पर्धा में अनमोल वशिष्ठ और आयुष वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीतकर उपलब्धि हासिल की। F-55 कैटेगरी के शॉटपुट इवेंट में अनमोल वशिष्ठ ने 9.76 मीटर का थ्रो करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनमोल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, F-53 कैटेगरी में आयुष वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.00 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां आयुष ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता में कोच रॉबिन कुमार का अहम योगदान रहा। साथ ही एडीपी श्री प्रदीप राज का भी खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग मिला, जिससे यह उपलब्धि संभव हो सकी। इस उपलब्धि के बाद खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनपथरी आश्रम के पास मांसाहारी भोजन के अवशेष, VIDEO:श्रावस्ती में 4 गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    Next Article
    काशी में ईद का जश्न, PHOTO'S:मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज; पुलिस ने मुस्लिम इलाकों में किया गस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment