Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग वॉक पर पूर्व-प्रधान की गोली मारकर की थी हत्या:कौशांबी में 60 घंटे बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों का आक्रोश; पुलिस बल तैनात

    14 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलम चंद गांव में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 30 घंटे बाद उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह मनोज कुमार रोज की तरह टहलने निकले थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इलाज के दौरान तोड़ा दम घायल मनोज कुमार को प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे सूरज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शव पहुंचते ही बढ़ा आक्रोश पोस्टमार्टम के बाद करीब 60 घंटे बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इससे पहले मंगलवार देर शाम परिजनों ने प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम भी लगाया था। स्थिति को देखते हुए मौके पर पांच थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात रही। साथ ही एसडीएम और सीओ तैनात किए गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। परिजनों का आरोप- अब तक ठोस कार्रवाई नहीं परिजनों का कहना है कि घटना के 60 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है और आरोपी अभी भी फरार हैं। फिलहाल परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम सूर्य घर योजना की रफ्तार पर डीएम सख्त:लखीमपुर-खीरी में बैंक-वेंडर को पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए
    Next Article
    मऊ शहर में अचानक बारिश, गर्मी से राहत:तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, ग्रामीण इलाकों में धूप खिली रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment