Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- मोदी टफ इंसान; धोनी IPL नहीं खेलेंगे; अखिलेश यादव ने कहा- डिप्टी सीएम फर्जी आदमी

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ट्रम्प की पीएम मोदी को लेकर दिए बयान की है। उन्होंने मोदी को टफ इंसान बताया। धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया। वे CSK के मेंटर बन गए हैं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को क्यों फर्जी बताया? ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की, कहा- वे टफ इंसान, ईरान पर बोले- वह पागल देश पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की फिलीपींस में मुलाकात हुई। दोनों लीडर राजधानी मनीला में हो रही क्वाड मीटिंग में शामिल हुए। ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की और कहा कि वे टफ इंसान हैं। ट्रम्प बोले- ईरान पागल देश: ट्रम्प ने बैठक के दौरान ईरान पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान पागल देश है। इसी वजह से उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जा सकता। मोदी क्वाड बैठक में शामिल हुए: क्वाड बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें… 2. आजम को हाईकोर्ट से फिर जमानत, आज रिहाई संभव, 31 अक्टूबर को रिहा होते ही ED ने हिरासत में लिया था सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत दे दी। उनकी आज यानी बुधवार को जेल से रिहाई हो सकती है। आजम खान करीब एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे। पैन कार्ड मामले में उन्हें 17 नवंबर, 2025 को रामपुर जेल भेजा गया था। हाईकोर्ट ने पूछा- जेल के बाहर से कैसे गिरफ्तार किया हाईकोर्ट ने आजम की गिरफ्तारी की प्रक्रिया को लेकर ED पर सवाल उठाए। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की बेंच ने कहा- 31 अक्टूबर को रामपुर जेल के गेट पर आजम की गिरफ्तारी के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 3. धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने, 19 सीजन में 5 खिताब जिताए महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें टीम का मेंटर बनाया। धोनी 19 साल तक IPL खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए। 2016 और 2017 में वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे। धोनी ने मई 2025 में आखिरी IPL मैच खेला था: 2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश बोले- केशव फर्जी आदमी, चुनाव लिस्ट में गड़बड़ी पर अफसरों को छठी का दूध याद दिला देंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर जनता भाजपाइयों और भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी। सपा प्रमुख ने डिप्टी सीएम को फर्जी बताया: अखिलेश ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के 'अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी' वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “केशव मौर्य को न भजन आता है और न पूजा-पाठ करना। वह फर्जी आदमी हैं।” पूरी खबर पढ़ें… 5. धीरेंद्र शास्त्री बोले- अब राक्षस यज्ञ में हड्डियां नहीं, पोस्ट डालते हैं; कथा ही क्यों, नमाज भी कोई रुकवाएगा प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक राजा भैया के बेंती राजभवन में पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम कथा कही। उन्होंने कहा कि मेरे हिंदू भाई आपस में लड़ न जाएं, इसलिए मैंने क्षमा मांगी थी। मैं बहुत जल्द वृंदावन जाऊंगा। चलो मथुरा की ओर, लगा दो एक और जोर। धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से कहा- केवल कथा ही क्यों रोकी जाएगी? क्या नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकी जाएगी? कहने वाले कहते रहते हैं, लेकिन हिंदू अब जाग रहा है। धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव पर तंज कसा- पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है। पूरी खबर पढ़ें… 6. राहुल ने शिव-पार्वती के साथ सोनिया-राजीव की फोटो शेयर की, हिमंता बोले- इंसान भगवान नहीं राहुल गांधी ने मंगलवार को 'खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं' वाले किस्से पर ट्रोल होने के बाद शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर की। इसमें देवी पार्वती, शिव की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। राहुल बोले- भाजपा सर्मथकों के दिलों में नफरत: राहुल ने लिखा, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’ हिमंता बोले- कोई गांधी भगवान नहीं बन सकता: राहुल की पोस्ट के जवाब में असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- कोई भी गांधी या कोई भी इंसान कभी ईश्वर नहीं बन सकता। विनम्रता महानता की नींव है। जब इसकी जगह अहंकार ले लेता है तो पतन की शुरुआत हो जाती है। पूरी खबर पढ़ें… 7. इंस्टाग्राम पर अब अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखेंगे, AI आपत्तिजनक कंटेंट फिल्टर कर देगा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमंडेशन सिस्टम को अपडेट किया है। अब यूजर्स को नए एल्गोरिदम के जरिए प्लेटफॉर्म पर यौन और हिंसा दिखाने वाले पोस्ट कम दिखाई देंगे। भारत में करीब 50 करोड़ से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर हैं। कैसे काम करेगा AI मॉडल: कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्यादा सक्षम मॉडल इस्तेमाल किए हैं। ये मॉडल पोस्ट को यूजर्स तक रिकमंड करने से पहले ही उसकी जांच करेंगे और तय गाइडलाइंस पर खरा नहीं उतरने वाले कंटेंट को रिकमंडेशन से बाहर रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… जंगल से लाखों केकड़ों का पलायन ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड पर लाखों लाल केकड़े जंगलों से निकलकर समुद्र की ओर पलायन कर रहे हैं। बारिश शुरू होते ही ये केकड़े हर साल समुद्र तट पर पहुंचकर अंडे देते हैं। केकड़ों की सुरक्षा के लिए यहां 16 फीट ऊंचा रेड क्रैब ब्रिज भी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: आसिम मुनीर दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुसलमान कैसे बने, टॉप-50 में इकलौता भारतीय कौन; किसने बनाई लिस्ट, मकसद क्या है ‘17 साल में 20 घर बदले, अब कहां जाएं’: गैंगरेप के दो दोषी बाहर, बिलकिस बोलीं- 24 साल पुराना डर लौटा जरूरत की खबर- क्या बच्चे को पैसिफायर देना ठीक है: जानें इसके फायदे-नुकसान, सेफ्टी के 10 रूल्स, खरीदते हुए 8 बातें ध्यान रखें फिजिकल हेल्थ- सिगरेट पीने से रूमेटॉइड आर्थराइटिस का रिस्क: धुएं में जिंदगी न उड़ाएं, डॉक्टर की ये 10 बातें आज से ही फॉलो करें करें 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… वृश्चिक राशि वालों का उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। मेष राशि वालों को मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहबाज-मुनीर की जोड़ी दुनिया के प्रभावशाली मुस्लिमों में नंबर-1:सऊदी, तुर्किये से रक्षा समझौता वजह बना; टॉप-50 में मौलाना मदनी एकमात्र भारतीय
    Next Article
    यूपी के एक्सप्रेस-वे पर 80kmph से तेज नहीं चलेंगी कारें:बसों की स्पीड भी घटी, कोहरे के चलते फैसला; 15 शहरों में कोहरा, पारा 11°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment