Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान जाने; ईरान के पुल-रेल लाइनों पर हमला, यूपी में पोस्टर- अखिलेश को रहमान डकैत बताया

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी की रही। दूसरी बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए 5 लश्कर आतंकियों को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान में 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला, खार्ग आइलैंड पर अटैक इजराइल ने ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमले इसलिए किए गए ताकि ईरानी सेना अपने हथियार और सैन्य सामान एक जगह से दूसरी जगह न ले जा सके। सबसे बड़ा हमला खार्ग आइलैंड पर हुआ, जहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया। ईरान का करीब 80 से 90% कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है। चीन-रूस का होर्मुज खोलने की मांग पर वीटो: संयुक्त राष्ट्र (UN) में होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर लाया गया प्रस्ताव पास नहीं हो सका। रूस और चीन ने इस पर वीटो कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव में किसी तरह की सैन्य कार्रवाई की बात नहीं थी। यह प्रस्ताव बहरीन की तरफ से लाया गया था। ट्रम्प बोले- ईरान की पूरी सभ्यता खत्म होगी: ट्रम्प ने कहा है कि आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है। आज रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पल के गवाह बनेंगे। इस पर ईरान ने कहा कि वो ऐसा जवाब देंगे, जिसे अमेरिका कभी भूल नहीं पाएगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने, बंगाल में नजर डाली तो बुरा नतीजा होगा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की कोलकाता पर हमले की धमकी पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 55 साल पहले जब पाकिस्तान दो हिस्सों में बंटा था। तब उन्हें इसके बुरे नतीजे भुगतने पड़े थे। अगर उन्होंने बंगाल पर बुरी नजर डालने की कोशिश की, तो भगवान ही जाने कि इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े हो जाएंगे। PAK बोला था- भविष्य में कोलकाता निशाने पर: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 4 अप्रैल को कहा था, 'अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (छिपकर हमला) करता है, तो इस बार संघर्ष सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है।' पूरी खबर पढ़ें... 3. असम पुलिस की पवन खेड़ा के घर छापेमारी, हिमंता बोले- पाताल से निकालेंगे असम पुलिस की टीम ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर छापेमारी की। हालांकि, पवन खेड़ा उस समय पर नहीं थे। पुलिस ने घर से कुछ डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रिक डिवाइस सीज कीं। ये कार्रवाई CM हिमंता की पत्नी रिनिकी भुइयां की FIR के बाद की गई है। मामले में हिमंता ने कहा;- पवन खेड़ा हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा। हम खेड़ा को पाताल से ढूंढकर ले आएंगे और पता करेंगे कि उन्हें फर्जी दस्तावेज किसने दिए। खेड़ा ने कहा था- हिमंता की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट: 5 अप्रैल को पवन ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाया था कि उनके पास मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। हिमंता और उनकी पत्नी ने आरोपों से इनकार किया। पूरी खबर पढ़ें... 4. अखिलेश को पोस्टर में रहमान डकैत दिखाने पर भड़के सपाई, लखनऊ में पोस्टर फाड़े लखनऊ में अखिलेश यादव की रहमान डकैत जैसी दिखने वाली होर्डिंग को लेकर सपाई भड़क उठे। मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पोस्टर फाड़ डाले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हजरतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी है। सपाइयों ने कहा- सत्ता पक्ष के लोग ऐसी होर्डिंग्स लगाकर हमारे नेता का अपमान कर रहे हैं। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संस्था लगाईं होर्डिंग्स: लखनऊ, जौनपुर, अमेठी समेत 10 जिलों में ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम की संस्था ने ये होर्डिंग्स लगवाए हैं। इसमें अखिलेश को फिल्म 'धुरंधर' के विलेन 'रहमान डकैत' की तरह दिखाया गया है। नीचे लिखा है- अखिलेश का ल्यारी राज। इसमें सपा सरकार के दौरान हुए मुजफ्फरनगर, शामली के दंगों की खबरों की कटिंग लगी है। तस्वीर में अतीक और मुख्तार की कटिंग: होर्डिंग में एक तरफ कन्या पूजन करते योगी की तस्वीर लगी है। नीचे लिखा है- धुरंधर सीएम। इसके नीचे माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी पर एक्शन की कटिंग लगी है। होर्डिंग के जरिए पूछा गया है- आपको क्या चाहिए? पूरी खबर पढ़ें… 5. नीले ड्रम वाली कातिल मुस्कान-साहिल को जल्द सजा, मेरठ कोर्ट में सौरभ के दोस्त की आखिरी गवाही मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में कातिल पत्नी मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को जल्द सजा हो सकती है। केस के आखिरी गवाह संजीव पाल ने मंगलवार को गवाही दी। संजीव, सौरभ के बचपन का दोस्त है। उसी ने आखिरी बार सौरभ के मोबाइल पर कॉल किया था। सौरभ का दोस्त बोला- मुस्कान ने गाली दी: संजीव ने कोर्ट को बताया- मैंने सौरभ को कई बार कॉल किया। बहुत देर बाद मुस्कान ने फोन रिसीव किया था। फोन उठाते ही वह मुझे गालियां देने लगी। कहने लगी कि तुम्हें दिख नहीं रहा है कि हम बाहर घूमने मनाली आए हैं। बार-बार कॉल करके परेशान कर रहे हो। पहली बार जज के सामने होंगे मुस्कान-साहिल: सौरभ हत्याकांड में सभी 22 गवाहों की गवाहियां पूरी हो चुकी हैं। केस में अब फाइनल आर्गुमेंट होगा। अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी, जिसमें पहली बार मुस्कान और साहिल जज के सामने पेश होंगे। पूरी खबर पढ़ें… 6. जम्मू-कश्मीर में 5 लश्कर आतंकी गिरफ्तार, 16 साल से फरार आतंकी भी अरेस्ट जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 पाकिस्तानी आतंकी और 3 स्थानीय मददगार शामिल हैं। आतंकी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरेरा 16 साल से फरार था, जबकि उस्मान उर्फ खुबैब भी पकड़ा गया। दोनों 2010 में भारत में घुसे और घाटी में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 40 आतंकियों को तैयार किया। कई राज्यों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कुछ सामान भी बरामद किया। जांच में LeT के एक नेटवर्क का पता चला, जो आतंकवादियों को लॉजिस्टिक्स और फाइनेंशियल मदद करता था। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... शख्स ने पालतू तोते के लिए पनडुब्बी बनाई अमेरिका में एक शख्स ने अपने पालतू तोते को समुद्र के अंदर सैर कराई। दरअसल, उसने अपने तोते ‘बेबी’ के लिए एक छोटी सी पनडुब्बी बनाई, जिसमें ऑक्सीजन सिस्टम और एयर पाइप लगाए गए हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कन्या राशि वालों को धन लाभ होने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों के प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान का एक और सनसनीखेज राज खुला:सौरभ का दोस्त बोला- फोन पर मुझे धमकाया था; मेरठ हत्याकांड VIDEO में देखिए
    Next Article
    हवन-पूजन में भिड़ गईं सपा-भाजपा विधायक:हेल्थ महकमे में साहब की 'आशिकी' वायरल; बीयरबाज को दरोगा ने थमाई टोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment