Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:PM बोले- महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, माफी मांगता हूं; होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग; नोएडा हिंसा का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं हो पाया। उधर, होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर फायरिंग हुई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़े मंहगाई भत्ता के बारे में बताएंगे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. PM बोले- विपक्ष ने आधी आबादी का अधिकार छीना, उन्हें इस पाप की सजा मिलेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मिनट देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से माफी मांगता हूं।' उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने जो पाप किया है, इसकी उन्हें सजा जरूर मिलेगी। PM मोदी के संबोधन के अहम पॉइंट्स... पूरी खबर पढ़ें... 2. होर्मुज पर 2 भारतीय जहाजों पर ईरान की फायरिंग, कच्चा तेल और गैस लेकर आ रहे 14 जहाज रोके होर्मुज स्ट्रेट से कच्चा तेल और गैस लेकर भारत आ रहे दो जहाजों पर ईरान ने गोलीबारी कर दी। इसके अलावा भारत आ रहे 14 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोक दिया। एक जहाज में गोलियां भी लगी, जबकि एक जहाज स्ट्रेट पार करने में सफल रहा। भारत ने विरोध जताया है: भारतीय विदेश मंत्रालय ने जहाजों पर फायरिंग का विरोध किया है। भारत में तैनात ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को तलब किया। साथ ही कहा कि ईरान पहले भी भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देता रहा है, इसलिए जल्द ही जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू कराई जाए। पूरी खबर पढ़ें... 3. केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इससे लगभग 50.5 लाख कर्मचारियों और 68.3 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इस फैसले से सरकार का सालाना 6,791 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। अक्टूबर 2025 में भी बढ़ा था: इससे पहले अक्टूबर में महंगाई भत्ते को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। पिछला रिविजन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था, जिसका भुगतान एरियर के साथ किया गया था। दरअसल, केंद्र सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बदलाव करती है। इससे कर्मचारियों की मंथली सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होता है। पूरी खबर पढ़ें... 4. राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश पर रोक, कहा- बिना नोटिस केस दर्ज करना सही नहीं माना इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी है। मामला दोहरी नागरिकता से जुड़ा है। 17 अप्रैल को FIR का आदेश हुआ था, लेकिन बाद में न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने पुराने मामलों को देखकर कहा कि नोटिस दिए बिना FIR दर्ज करना सही नहीं है, इसलिए उन्होंने फैसला बदल दिया। अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। दरअसल, कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने राहुल पर ब्रिटिश नागरिक होने का आरोप लगाया है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी ही याचिका खारिज कर दी थी: सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में राहुल की भारतीय नागरिकता से जुड़ी याचिका खारिज कर दी थी। उस समय के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा था कि अगर कोई कंपनी किसी फॉर्म में राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक के तौर मेंशन करती है, तो क्या ऐसा कर देने से ही वे ब्रिटिश नागरिक हो गए। पूरी खबर पढ़ें... 5. नोएडा हिंसा का मुख्य आरोपी पकड़ा गया, 6 दिन से तमिलनाडु में छिपा था नोएडा में श्रमिक आंदोलन भड़काने के आरोपी आदित्य आनंद को UP एसटीएफ ने शनिवार को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस की 6 टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। आदित्य आनंद ने ही रूपेश राय और मनीषा के साथ मिलकर श्रमिकों को उकसाया था। इन तीनों ने मिलकर 9 और 10 अप्रैल को कई सारे वॉट्सएप ग्रुप बनाए थे। थाना फेस-2 में आदित्य आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गौतमबुद्धनगर कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। पाकिस्तान से हैंडल किए जा रहे थे x अकाउंट: दरअसल, नोएडा में श्रमिक आंदोलन को सुनियोजित तरीके से भड़काया गया था। इसमें अंतरराष्ट्रीय साजिश के संकेत मिले हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सक्रिय दो हैंडल @Proudindiannavi और @Mir_Ilyas_INC पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 6. यूपी का बांदा एशिया में सबसे गर्म, पारा 45.4°C पहुंचा; ओडिशा-छत्तीसगढ़ में कई स्कूल बंद एशिया का सबसे ज्यादा गर्म शहर यूपी का बांदा रहा। यहां शनिवार को 45.4°C तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, एक हफ्ते पहले ही सबसे कम 12°C तापमान भी बांदा में ही दर्ज हुआ था। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कई जिलों में तापमान 43°C के पार पहुंच गया है। MP के 13 जिलों में स्कूलों का टाइम बदला गया है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 21 अप्रैल तक सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। 10 राज्यों में लू चलने की आशंका: मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में 4 दिनों तक लू चलने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... झारखंड के गांव में चौराहे का नाम 'यूट्यूब' झारखंड के गढ़वा जिले में एक चौक का नाम ‘यूट्यूब चौक’ रखा गया है। यहां तेज इंटरनेट मिलता है, जिससे ग्रामीण खेती और रोजमर्रा के काम सीखते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके लिए यूट्यूब अब मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने का साधन बन गया है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से 45 मिनट में कानपुर पहुंचेंगे:हाईवे के सफर से 3 गुना ज्यादा टोल देना होगा, अगले महीने हो सकता है उद्घाटन
    Next Article
    IPL में डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता Vs राजस्थान:5 मैच हार चुकी KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment