Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान में न्यूक्लियर प्लांट के पास हमला; पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं; रूस से 7 महीने बाद बेटे की लाश UP पहुंची

    6 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान में न्यूक्लियर प्लांट के पास हमला होने की रही। दूसरी बड़ी खबर पाकिस्तान से आई। वहां अब मंत्रियों को 6 महीने तक सैलरी नहीं मिलेगी। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमला,1 मौत; पेट्रोकेमिकल जोन पर भी हमला ईरान के बुशहर में न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हमला हुआ। एक प्रोजेक्टाइल गिरा, जिससे एक सुरक्षा कर्मी की जान चली गई। जंग शुरू होने के बाद इस प्लांट पर चौथी बार हमला हुआ है। वहीं इजराइल ने ईरान के महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर हमला किया, जिसके बाद घटनास्थल से धुआं उठता हुआ देखा गया। इसमें तीन कंपनियों को निशाना बनाया गया, जिमसें पांच लोग घायल हो गए। LPG ला रहे भारतीय जहाज ने होर्मुज पार किया: LPG लेकर आ रहा भारतीय जहाज ग्रीन संवी होर्मुज स्ट्रेट पार कर गया है। इसमें करीब 46,650 मीट्रिक टन गैस लदी है। यह होर्मुज पार करने वाला भारत का 7वां LPG टैंकर है। सरकार के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में इस समय 18 भारतीय जहाज और करीब 485 भारतीय नाविक मौजूद हैं। अब तक 964 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। खबर से जुड़े अहम अपडेट्स... पूरी खबर पढ़ें... 2. पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं मिलेगी, सरकार बोली- आर्थिक संकट की वजह से फैसला लिया पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच मंत्रियों की सैलरी 6 महीने तक रोक दी गई है। PM शहबाज शरीफ ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक संकट और महंगाई के कारण मंत्रियों की सैलरी रोकने की अवधि 2 महीने से बढ़ाकर 6 महीने कर दी गई है। पेट्रोल 80 रुपया सस्ता हुआ: पाकिस्तान में तीन दिन पहले पेट्रोल 137 रुपए और डीजल 184 रुपया महंगा किया गया था। हालांकि, देशभर में विरोध हुआ तो शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल 80 रुपया सस्ता कर दिया। अब पाकिस्तान में पेट्रोल 378 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि, डीजल बढ़ी हुई कीमत 520.35 रुपए प्रति लीटर पर ही मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी में शिक्षामित्रों को इसी महीने से 18 हजार मिलेंगे, अनुदेशकों को भी बढ़ा मानदेय मिलेगा सीएम योगी ने वाराणसी में शनिवार को 1.42 लाख शिक्षामित्रों और 24 हजार अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया। कहा- इसी महीने से शिक्षामित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। अभी तक शिक्षामित्रों को 10 हजार और अनुदेशकों को 9 हजार रुपए ही मिल रहे थे। सीएम ने 26 फरवरी को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने की बात कही थी। शिक्षामित्रों का 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द हुआ था: यूपी में 2001 से शिक्षामित्रों की नियुक्ति शुरू हुई थी। सपा की सरकार ने 2013-14 में शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया था। जिनका समायोजन नहीं हुआ, उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की। पूरी खबर पढ़ें… 4. रूस से 7 महीने बाद रामपुर पहुंचा युवक का शव, नौकरी करने गया था, सेना में भर्ती हुआ रामपुर के 22 साल के शावेद का शव मौत के 7 महीने बाद रूस से भारत लाया गया। शनिवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर शव पहुंचा, जहां से परिजन उसे रामपुर ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। फर्नीचर कंपनी में काम करने गया था: परिवार के मुताबिक, शावेद पिछले साल जून में रूस में एक फर्नीचर कंपनी में काम करने गया था। बाद में वह रूसी सेना में शामिल हो गया। 5 सितंबर को उसने मां से आखिरी बार बात की थी। उसने कहा था- यहां हालात बहुत खराब हैं। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। परिजनों ने इस साल जनवरी में भारतीय दूतावास से संपर्क कर उसके लापता होने की सूचना दी। तीन महीने तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच, 2 अप्रैल को अचानक एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को रूस की सेना का अधिकारी बताया। कहा- शावेद की मौत 12 सितंबर, 2025 को हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… 5. हिमाचल में बर्फबारी से अटल टनल बंद, UP में बिजली गिरने मां-बेटी जिंदा जलीं हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते अटल सुरंग बंद कर दी गई है। लाहौल स्पीति और शिमला में भी बर्फबारी जारी है। वहीं, केदारनाथ धाम परिसर एक बार फिर बर्फ से ढक गया है, जिससे प्रशासन को यात्रा की तैयारियां शुरू करने में परेशानी हो रही है। उधर, यूपी में 48 घंटे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। MP-राजस्थान, दिल्ली, पंजाब समेत 10 से ज्यादा राज्यों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। यूपी में बिजली गिरने से मां-बेटी जिंदा जलीं: सीतापुर के सदरपुर के सरैंया चलाकापुर गांव में बिजली गिरने से एक घर में आग लग गई। हादसे में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक 7 साल की बच्ची झुलस गई। सिधौली में महिला के ऊपर पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गई। वह मंदिर से वापस लौट रही थी। पूरी खबर पढ़ें... 6. केरलम में 38% प्रत्याशी पर क्रिमिनल केस दर्ज, 5 साल में 48% बढ़े करोड़पति उम्मीदवार केरलम विधानसभा चुनाव में 38% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें सबसे ज्यादा 72 उम्मीदवार कांग्रेस से हैं। BJP के 59 और CPI(M) के 51 उम्मीदवार हैं। वहीं, 23% उम्मीदवारों पर हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर केस दर्ज हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 339 करोड़पति प्रत्याशी हैं। वहीं, 54% उम्मीदवार ग्रेजुएट नहीं हैं। सिर्फ 11% महिलाओं को टिकट: 2011 जनगणना के मुताबिक, केरलम देश के उन राज्यों में से है, जहां पुरुषों से ज्यादा महिलाएं हैं। इसके बावजूद पार्टियों ने सिर्फ 11% (92) टिकट महिलाओं को दिए हैं। शिक्षा के मामले में भी केरलम देश के सबसे बेहतर राज्यों में से एक है। चुनाव लड़ रहे 54% उम्मीदवार ग्रेजुएट नहीं हैं। वहीं, 48% उम्मीदवारों की शिक्षा 5वीं से 12वीं के बीच है। पूरी खबर पढ़ें... 7. चंडीगढ़ BJP दफ्तर ब्लास्ट केस में 5 अरेस्ट, भारी मात्रा में हथियार बरामद पंजाब BJP हेडक्वार्टर ब्लास्ट केस में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने एक ग्रेनेड और हथियार भी बरामद किए हैं। हमले का मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह अभी भी फरार हैं। इस पूरी साजिश के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैं। इसके अलावा पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे हैंडलर्स की भी शिनाख्त की गई है। 1 अप्रैल को धमाका हुआ था: चंडीगढ़ में BJP ऑफिस के बाहर एक धमाका हुआ था। हमले में पाकिस्तान में बनने वाला GHD2P हैंड ग्रेनेड इस्तेमाल हुआ था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई थी, जिसमें हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली थी। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... दुनिया का सबसे बूढ़े कबूतर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका में ‘शुगर’ नाम का कबूतर 44 साल 72 दिन जीकर सबसे बूढ़ा पालतू कबूतर बन गया है। ड्वेन ओरेन्डर के इस कबूतर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले जर्मनी के ‘मेथुसेला’ के नाम ये रिकॉर्ड था, जिसे शुगर ने 15 साल से ज्यादा के अंतर से तोड़ दिया है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों के खर्चों में कमी आएगी और समझदारी भरे फैसलों से फायदा मिलेगा। कन्या राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ईरान वार्ता से पीछे नहीं हटा', अराघची ने US मीडिया पर लगाया झूठ परोसने का आरोप
    Next Article
    यूपी में नकली नोट का मास्टरमाइंड भाजपाई या सपाई?:BJP विधायक उसके पूजा आयोजन में पहुंचे; आरोपी के घर-गाड़ी पर सपा के झंडे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment