Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान बोला- अमेरिका से अब बातचीत बेकार; असम के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग; एक सीट पर चुनाव के लिए भिड़े यूपी के 2 मंत्री

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, ईरान-अमेरिका में बात बनते हुए नहीं दिख रही है। वहीं, असम के लोगों ने इतिहास रच दिया है। विधानसभा चुनाव में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की है। हम मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि पाकिस्तान के SP चौधरी असलम की पत्नी फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर से क्यों नाराज हैं... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं, उससे बातचीत बेकार है ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर की शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है। ऐसे में अमेरिका से बातचीत बेकार है। दरअसल, ईरान का कहना है कि सीजफायर की शर्त में लेबनान में हमला न करने की भी बात थी। लेकिन कहा अमेरिका ने कहा कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं था। वहीं, पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखेगा। ईरान ने कहा- ये 3 अहम शर्तें तोड़ी गईं... पूर्व इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक: ईरान से जुड़े हंदाला हैकर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने इजराइली सेना के पूर्व प्रमुख हर्जी हलेवी के फोन और दूसरे डिवाइस हैक किए थे। कुछ फोटो और वीडियो जारी किए हैं। इनमें हलेवी की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ तस्वीरें हैं। साथ ही जरूरी मीटिंग्स की फोटोज हैं। पढ़ें पूरी खबर ... 2. असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38% वोटिंग, पुडुचेरी में 90% मतदान असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85% वोटिंग हुई। केरलम में पिछले 49 सालों में दूसरी सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, यहां 78% वोट डाले गए। 1977 में रिकॉर्ड 79.2% मतदान हुआ था। वहीं, पुडुचेरी में 90% मतदान हुआ। चुनाव में हिंसा भी हुई: असम में चुनाव संबंधी हिंसा में करीब 30 लोग घायल हो गए और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। श्रीभूमि जिले में कांग्रेस कैंडिडेट कार्तिक सेना ने EVM तोड़ दी, जिसके चलते तीन घंटे वोटिंग रुकी रही। वहीं, पुडुचेरी में कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पढ़ें पूरी खबर ... 3. धुरंधर मूवी के असली SP की पत्नी डायरेक्टर से नाराज, कहा- न बलूचों से दुश्मनी थी, न रहमान डकैत से डरे धुरंधर- 2 में दिखाए गए SP असलम चौधरी के रोल से उनकी पत्नी नौरीन चौधरी नाराज हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में नौरीन ने आरोप लगाया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने बिना अनुमति उनके पति का किरदार दिखाया। उन्होंने आगे कहा, 'असलम न तो बलूचों के दुश्मन थे और न ही रहमान डकैत से डरते थे। फिल्म में उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है।' आदित्य धर पर केस करेंगी: नौरीन ने कहा कि मैं आदित्य धर से पाकिस्तानी करंसी में 25 करोड़ रुपए मुआवजा मांगूंगी, क्योंकि फिल्म 1500 करोड़ रुपए कमा चुकी है। अगर आदित्य धर खुद मान जाते हैं तो ठीक है, नहीं तो कोर्ट के जरिए कार्रवाई करूंगी। पढ़ें पूरी खबर ... 4. यूपी में शिक्षा मित्र-अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने का आदेश जारी, 1 लाख 67 हजार कर्मियों को फायदा योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने का आदेश गुरुवार शाम जारी कर दिया। शिक्षा मित्रों की सैलरी 10 हजार और अनुदेशकों की सैलरी 9 हजार रुपए बढ़ाई गई है। अब शिक्षा मित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए मिलेंगे। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। 1 मई से बढ़ा हुआ मानदेय खातों में आना शुरू हो जाएगा। 9 साल बाद बढ़ी सैलरी: अभी अनुदेशकों को 9,000 रुपए, जबकि शिक्षा मित्रों को 10,000 रुपए मिलते थे। प्रदेश में 1,42,229 शिक्षा मित्र और 24,717 हजार अनुदेशक हैं। इस तरह एक लाख 67 हजार कर्मचारियों को फायदा मिला है। 9 साल बाद शिक्षा मित्रों की सैलरी बढ़ी है। ट्रांसफर और बीमा सुविधा भी मिलेगी: बीते दिनों CM योगी ने कहा था, अब शिक्षा मित्रों का ट्रांसफर भी होगा। शिक्षा मित्र और उनके परिवार को पांच लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 5. राजभर बोले- आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे, संजय निषाद ने अतरौलिया से मांगा टिकट यूपी सरकार में शामिल सुभासपा और निषाद पार्टी के चीफ आमने-सामने आ गए हैं। मामला आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट से जुड़ा है। गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी जिले की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजमगढ़ किसी का गढ़ नहीं है। यहां सभी जाति-धर्म के लोग रहते हैं। अतरौलिया से निषाद पार्टी ने लड़ा था चुनाव: राजभर ने जिन 10 सीटों की बात की है, उनमें अतरौलिया सीट भी शामिल है। यहां से 2022 विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने चुनाव लड़ा था। राजभर के इस बयान को लेकर संजय निषाद ने नाराजगी जताते हुए पलटवार किया। मंत्री निषाद बोले- अभी तो सीटों का बंटवारा भी नहीं हुआ है। न ही किसी सीट को लेकर किसी कोई बातचीत हुई है। फिर भी ओमप्रकाश राजभर ने अतरौलिया सीट से चुनाव लड़ने की बात कही, जो ठीक नहीं है। यहां से चुनाव लड़ने की बात कहना पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना है। पढ़ें पूरी खबर… 6. दावा- हुमायूं कबीर की BJP से ₹1000 करोड़ की डील, वायरल वीडियो में PMO का जिक्र, कहा- डिप्टी सीएम बनूंगा पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले नेता हुमायूं कबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 19 मिनट के वीडियो में वे ममता को हराने के लिए 1000 करोड़ रूपए की डील करते दिख रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं सुवेंदु अधिकारी, मोहन यादव, हिमंता सरमा और PMO अधिकारियों से बातचीत होने का दावा किया है। साथ ही कहा कि अगर उनकी 60-70 सीटें आ गईं तो वे डिप्टी सीएम भी बन सकते हैं। हुमायूं ने वायरल वीडियो को फेक बताया: हुमायूं कबीर ने दैनिक भास्कर को बताया, 'ये आरोप पूरी तरह फेक हैं। ये वीडियो AI से बनाया गया है। जिन लोगों ने इन्हें जारी किया है मैं उनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा। अभी मैं चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं। समय मिलते ही केस करूंगा।' पढ़ें पूरी खबर ... 7. सिक्किम में लैंडस्लाइड के चलते 1321 यात्री फंसे, सेना ने रेस्क्यू किया; राजस्थान में अप्रैल में सर्दी सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच कई जगह लैंडस्लाइड से हुई। इससे सड़कें टूटने से करीब 1321 टूरिस्ट फंस गए थे, जिनका सेना ने रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, राजस्थान में अब तक 20 दिनों में तापमान 7 डिग्री तक गिरा है। इसी वजह से कई इलाकों में ठंड देखने को मिल रही है। जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा: मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में तापमान 4 से 10°C तक बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर … 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... MP के इस गांव में गाली दी तो जुर्माना लगेगा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का एक गांव गाली मुक्त हो गया है। यहां गाली देने पर ₹500 का जुर्माना और एक घंटे सफाई की सजा का नियम बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृश्चिक राशि वालों को फंसा पैसा मिल सकता है। मकर राशि वालों को नई उपलब्धियां मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी रोप-वे प्रोजेक्ट के 3 स्टेशन तैयार, 2 बाकी:1 घंटे का सफर 15 मिनट में, 50 रुपए होगा किराया; रोज एक लाख लोग कर सकेंगे सफर
    Next Article
    विधायक नसीम को खोजने लगे अखिलेश:DM- SDM के बैटिंग की पोल खुली, सांसद ने ब्राह्मणों को बताया अंधभक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment