Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा ईरान; AAP छोड़ने वाले सांसदों के घर पर लिखा 'गद्दार'; अखिलेश का पुतला फूंकने में BJP विधायक झुलसीं

    2 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, ईरान ने कहा कि वह अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं करेगा। उधर, AAP छोड़ने वाले सांसदों के घर के बाहर लिखा 'गद्दार' लिख दिया गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि एअर इंडिया फ्लाइट में बिना AC के घंटों क्यों बैठे रहे यात्री… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं करेगा ईरान, ईरानी विदेश मंत्री पाकिस्तान पीएम शहबाज से मिले ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने कहा कि ईरान अपनी बात पाकिस्तान के जरिए ही अमेरिका तक पहुंचाएगा। वहीं, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। अराघची ने पाकिस्तान को ईरान की शर्तें और अमेरिकी मांगों पर अपनी आपत्तियां सौंप दी हैं। अमेरिका बोला- समझौता करने की जल्दबाजी नहीं: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी कहा कि अमेरिका किसी डील के लिए बेचैन नहीं है। ईरान की ओर से एक प्रस्ताव आया है, लेकिन वे अच्छे समझौते का इंतजार करेंगे। व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान में ईरान के साथ सीधी शांति वार्ता करेगा। इसके लिए ट्रम्प ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को इस्लामाबाद भेजा है। पूरी खबर पढ़ें… 2. AAP छोड़ने वाले सांसदों के घर पर लिखा 'गद्दार', संजय सिंह बोले- सातों सांसदों को अयोग्य घोषित हों आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले 7 में से 3 सांसदों के घर के बाहर गद्दार लिखा गया। AAP कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और अशोक मित्तल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके घरों के बाहर ‘गद्दार’ लिखा गया, जबकि अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिखा गया। उधर, संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति को लेटर लिखकर AAP छोड़ने वाले सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। राघव चड्ढा के 14 लाख फॉलोअर्स घटे: भाजपा जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए हैं। 24 घंटे पहले उनके फॉलोअर 14.6 मिलियन थे। शनिवार शाम तक यह 13.2 मिलियन बचे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. जिस सलीम को गला रेतकर मारने की कोशिश, वो हत्यारा निकला, यूपी से 26 साल बाद पकड़ा गया उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था। 31 साल पहले बच्चे की अपहरण कर हत्या की थी: 20 जनवरी 1995 को सलीम ने कारोबारी के 13 साल के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। परिवार से रंगदारी न मिलने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। साल 1997 में सलीम को उम्रकैद की सजा हुई। हालांकि, साल 2000 में वह पैरोल पर बाहर आया था। उसके बाद वह फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 4. राहुल बोले- ममता बंगाल में BJP का रास्ता खोल रहीं, उन्होंने राज्य में कोई काम नहीं किया कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में रैली की। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर 36 केस हैं क्योंकि मैं BJP से लड़ता रहता हूं। ED ने मुझसे 55 घंटे पूछताछ की। मेरा घर ले लिया गया था। लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। क्योंकि जो ममता बंगाल में कर रही हैं, मोदी जी देश में कर रहे हैं। राहुल ने आगे कहा;- TMC ने बंगाल में कोई काम नहीं किया। उन्होंने लोगों को रोजगार नहीं दिया। TMC की खराब सरकार की वजह से ही आज बंगाल में BJP का रास्ता खुल रहा है। राहुल ने कहा- मोदी सिर्फ नफरत फैलाते हैं: कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, पर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंट्रोल करते हैं। मोदी ने अमेरिका को हमारे देश का कृषि सेक्टर बेच दिया। आप जानते हो कि देश में जहां भी नरेंद्र मोदी जाते हैं, वो सिर्फ नफरत फैलाते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 5. अखिलेश-राहुल का पुतला फूंकने में BJP विधायक का मुंह झुलसा, सपा प्रमुख का तंज- आग लगाने वाले सावधान रहें बहराइच में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। भाजपा कार्यकर्ता नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतले में आग लगाई। लपटें भड़क उठीं और विधायक के चेहरे पर आ गईं। उनका चेहरा और सिर के बाल झुलस गए। अखिलेश यादव ने तंज कसा: सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया के X प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘आग लगाने वाले सावधान रहें। आग लगाने वाली महिला की इलाज की व्यवस्था की जाए।’ पढ़ें पूरी खबर… 6. एअर इंडिया फ्लाइट में बिना AC घंटों बैठे रहे यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 में यात्री घंटों फंसे रहे। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को रनवे से वापस टर्मिनल लाना पड़ा। इस दौरान विमान में AC बंद हो गया, जिससे गर्मी में यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण 3 घंटे की देरी हुई। यात्रियों ने रिफंड की मांग की: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रिफंड की मांग को लेकर नारेबाजी की। यात्रियों ने एयरलाइन पर सुरक्षा से खिलवाड़ और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया। कई यात्री रिफंड की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर अड़े रहे। हालांकि, बाद में एयर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगी। पूरी खबर पढ़ें... 7. बांदा देश का सबसे गर्म शहर, जम्मू-कश्मीर के जोजिला पास में एवलांच, कई गाड़ियां 8 फीट बर्फ में दबीं, एक ड्राइवर भी फंसा देश में कई मौसम एक साथ देखने को मिल रहे हैं। अधिकतम तापमान वाले देश के 41 शहरों की लिस्ट में यूपी के 14 शहर शामिल हैं। बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 47.4°C रिकॉर्ड हुआ है। यह सऊदी अरब और पाकिस्तान के तापमान से ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर के जोजिला पास में एवलांच आया। इसकी चपेट में आने से कई वाहन 8 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गए। एक टैंकर ड्राइवर एवलांच में फंसा हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पिछले 28 दिनों में जोजिला पास में यह दूसरा एवलांच है। 28 मार्च को हुए एवलांच में 7 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली में पारा 43°C, हॉस्पिटल में बनी हीटस्ट्रोक यूनिट: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच पारा 43°C के पार पहुंच गया है। राममनोहर लोहिया अस्पताल में 'हीटस्ट्रोक यूनिट' बनाई गई है। इसमें कूलिंग टब, 200kg बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं। देश का तीन चौथाई हिस्सा हीटवेव की चपेट में: उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… नेशनल: भाजपा ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी कीं: कहा- आलीशान जीवन जी रहे, उनके मन में शीशमहल; AAP ने कहा- फोटो फर्जी हैं (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: अक्षय की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार: साल 2025 का मामला, एक्टर ने खुद घटना के बारे में बताया था (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी: संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू; राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं: राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: दावा- ब्रिटेन ने जंग में साथ नहीं दिया, ट्रम्प नाराज: ब्रिटेन के कब्जे वाले फॉकलैंड द्वीप पर अर्जेंटीना का साथ दे सकते हैं (पूरी खबर पढ़ें) राजस्थान: परफ्यूम की बोतल के कारण भड़की आग, 4 जिंदा जले: नीमराना के अवैध कबाड़ गोदाम में धमाके, 1KM तक दिखाई दीं लपटें, 2 लोग लापता (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: चाबहार की हिस्सेदारी ईरानी कंपनी को सौंप सकता है भारत: अमेरिका प्रतिबंध हटने तक जारी रहेगी अस्थायी व्यवस्था; भारत का यहां ₹1100 करोड़ का निवेश (पूरी खबर पढ़ें) बिजनेस: ओपनएआई का सबसे स्मार्ट GPT-5.5 लॉन्च: अब एआई खुद प्रोजेक्ट प्लान बनाएगा और पूरा करेगा; इसे 100 नंबर के टेस्ट में 93 अंक मिले (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... दूल्हे ने पहनी 100 फीट लंबी नोटों की माला राजस्थान के डीग जिले में एक दूल्हा ₹500 के नोटों की करीब 100 फीट लंबी माला पहने नजर आया। माला संभालने के लिए दूल्हे को छत पर जाना पड़ा। दूल्हा छत पर खड़ा था और माला जमीन तक लटक रही थी। हालांकि, माला में लगे नोटों की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: चुटकी में हैक कर लेता है बैंक, दुनियाभर की सरकारों को Mythos AI का डर; क्या खातों में जमा आपका पैसा भी खतरे में है 7 सांसदों ने AAP छोड़ी, क्या पंजाब में टूट होगी: 2022 में चड्ढा-पाठक ने चुनाव जितवाया, दिल्ली हार के बाद बगावत संभाली; अब 30-35 MLA पर नजर ग्राउंड रिपोर्ट: बंगाल में डॉक्टर से रेप-मर्डर, क्या चुनाव में भूले लोग: पीड़ित की मां BJP कैंडिडेट; सभा में कुर्सियां खाली, सहमी औरतें, TMC का खौफ भास्कर इन्वेस्टिगेशन: ‘दंगाई बोला-कर्फ्यू हटने दे, 50 दुकानों में आग लगानी है’: प्लांड था करौली दंगा, सबूत मिटाए, 7 ऑडियो में पूरा सच सामने आया जिस सलीम को गला रेतकर मारने की कोशिश, वो हत्यारा: उम्रकैद हुई, लेकिन 26 साल से फरार; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए जरूरत की खबर- 40 के बाद हड्डियां होतीं हैं कमजोर: 10 संकेतों को इग्नोर न करें, डॉक्टर से जानें हड्डियां मजबूत बनाने के 11 टिप्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वृश्चिक राशि वालों को इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर और फायदा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान यात्रा रद्द करने के 10 मिनट में आया ईरान का नया शांति प्रस्ताव, ट्रंप का दावा
    Next Article
    योगी बोले- गुंडे पंचर की दुकान लगाएंगे:यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती, मस्जिदों से आवाज नहीं आती, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment