Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या:दो बाइक सवार हमलावरों का फायरिंग करते LIVE फुटेज, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

    3 hours ago

    2

    0

    कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारुपुर में शनिवार को एक वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, लगभग 45 वर्षीय अधिवक्ता राजीव सिंह सुबह अपने क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की। गोली लगने से अधिवक्ता राजीव सिंह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश या पेशेवर कारणों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय और स्थानीय लोगों में रोष है, और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:देवरिया SDM विपिन द्विवेदी सस्पेंड, वकील की मौत मामले में कार्रवाई; विभागीय जांच के आदेश
    Next Article
    कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रा बीमार, प्रताड़ना का आरोप:सीतापुर में डीएम ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, तीन सदस्यीय टीम गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment