Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में लेखपाल को बंधन बनाने की कोशिश:एसडीएम कोर्ट में भागकर बचाई जान, ग्राम सभा की जमीन पर निर्माण रुकवाने पर तहसील का घेराव

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के मड़िहान तहसील में ग्राम सभा की जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद सोमवार को उग्र हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर घेराव किया और लेखपाल को बंधक बनाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर लेखपाल जान बचाने के लिए भागकर एसडीएम कोर्ट में शरण ली। घटना के बाद लेखपाल ने मड़िहान थाने में दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीएम अनेग सिंह ने कहा कि लेखपाल के साथ बदसलूकी और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधान का निर्माण कार्य रुकवाने पर आक्रोश दरअसल, रैकरी गांव के प्रधान 5.055 हेक्टेयर (करीब 19.96 बीघा) ग्राम सभा की भूमि पर शौचालय का निर्माण करवा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल मनोज कुमार सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और निर्माण को रुकवा दिया। कार्रवाई से नाराज ग्रामीण तहसील पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए बंधक बनाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ सरकारी दस्तावेज फाड़े जाने का भी आरोप है। भीड़ के उग्र होने पर अन्य लेखपालों ने बीच-बचाव किया, लेकिन हालात काबू में नहीं आए। जान का खतरा देखते हुए लेखपाल भागकर एसडीएम कोर्ट में पहुंच गए, जहां उन्होंने खुद को सुरक्षित किया। ग्रामीण बोले- सभी कब्जेदारों पर हो कार्रवाई हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम सभा की जमीन पर किसी एक का अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में अन्य लोगों ने भी कब्जा कर रखा है, जिन पर समान कार्रवाई की जानी चाहिए। इस जमीन को लेकर पहले से ही करीब 135 लोगों पर 122-बी के तहत मुकदमे चल रहे हैं। घटना के बाद लेखपाल ने मड़िहान थाने में दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, एसडीएम अनेग सिंह ने कहा कि लेखपाल के साथ बदसलूकी और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नियमों का पालन न करने पर 249 वाहनों का चालान:यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, दुर्घटनाएं कम करना लक्ष्य
    Next Article
    Middle East Conflict: अमेरिका ने ईरान के इस्फहान पर दागे बंकर-बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment