Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में कांग्रेस का धरना सातवें दिन जारी:अहरौरा, विंध्याचल टोल प्लाजा हटाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने अहरौरा और अष्टभुजा विंध्याचल में स्थित टोल प्लाजा को तत्काल समाप्त करने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि इससे स्थानीय जनता के साथ-साथ विंध्याचल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी और त्रिकोण यात्रा सुगम होगी। वाराणसी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और शिक्षक संघ के कांग्रेस प्रत्याशी संजय राय प्रियदर्शी ने इसे जनहित का मुद्दा बताया। उन्होंने सरकार से तत्काल निर्णय लेने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि अन्यथा कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी टोल प्लाजा का विरोध करते हुए कहा कि इससे किसानों, व्यापारियों और आम जनता को अनावश्यक परेशानी हो रही है। धरना का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने दोहराया कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित में है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। पटेल ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किया। इस दौरान धरना स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मोसीना किदवई को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर बाबू भाई, शिव शंकर चौबे, मंसूर अहमद, गुलाब चंद्र पांडेय, घनश्याम सिंह, राजधर दुबे, सुनील राय, अजय सिंह, अंशु पांडेय, रोहित दुबे, प्रवेश खान, सैय्यद आदिल, शशिभूषण दुबे, मिथिलेश मिश्रा, सुधाकर, रमेश चंद प्रजापति, पप्पू आनंद त्रिपाठी, इमरान खान, कपिल कुमार सोनकर, डॉ. दिनेश चौधरी, राजेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, नारायण यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, राकेश त्रिपाठी, जैकी कोल, राम विष्णु शर्मा, विजय दुबे और विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाल्मीकि चेतना मंच ने अंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर संगोष्ठी:मेरठ में दलित समाज के उत्थान पर चर्चा, कुरीतियों त्यागने का आह्वान
    Next Article
    अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के मकान की नाप शुरू:नानी की हत्या कर जमीन कब्जाने का है आरोप, प्रशासन कर रहा जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment