Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में जमकर चलीं लाठियां, बरसीं ईंट; VIDEO:बच्चों के विवाद में दो पक्ष आए आमने-सामने, मारपीट में 11 लोग घायल हुए

    4 hours ago

    2

    0

    चील्ह थाना क्षेत्र के मदन पट्टी गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला जब परिजनों तक पहुंचा तो विवाद ने कुछ ही देर में उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों तथा धारदार हथियारों से हमला करने लगे। अचानक शुरू हुई इस हिंसा से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों दहशत छा गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल एक पक्ष से विनय सोनकर और उनकी माता सरोज देवी घायल हुईं। सरोज देवी ने चील्ह थाने में विपक्षी आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष से करन सोनकर, विनोद सोनकर, पिंटू सोनकर, यशराज सोनकर, आयुष, ऋषिका सोनकर, सरोज देवी, कुमारी देवी और एक छोटा बच्चा घायल हुए। करन सोनकर ने 13 नामजद और 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दो की हालत गंभीर पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल विनय सोनकर और विनोद सोनकर को मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया है। थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में उपलों के विवाद में फायरिंग:एक बच्चा और दो महिलाएं घायल, ढेर में ट्रैक्टर ने मार दी थी टक्कर
    Next Article
    सोलर पैनल लगवाकर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी:रिटायर्ड बैंक कर्मी, पत्नी और बेटे पर केस; बकाया मांगने पर धमकी दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment