Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में ब्रेक फेल कंटेनर ने वाहनों को टक्कर मारी:ड्रमंडगंज घाटी पर दो की मौत, खलासी समेत तीन लोग घायल

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोल्डड्रिंक से लदे एक कंटेनर के ब्रेक फेल होने से वह आगे चल रहे वाहनों से टकरा गया। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब साढ़े दस बजे हुई, जब कंटेनर ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतर रहा था। मध्य प्रदेश के इंदौर से कोल्डड्रिंक लादकर असम के गुवाहाटी जा रहा यह कंटेनर जालिम मोड़ के आगे पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित कंटेनर ने पहले एक कार को पीछे से टक्कर मारी। गनीमत रही कि कार में सवार मैहर से सोनभद्र लौट रहे सभी लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद, कंटेनर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और लगभग चार सौ मीटर आगे बड़का मोड़ घुमान पर एक अन्य कंटेनर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोल्डड्रिंक से लदे कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कोल्डड्रिंक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिखर गया। आगे चल रहा दूसरा कंटेनर भी डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में 35 वर्षीय कंटेनर चालक अरविंद कुमार, निवासी निस्बी, थाना मिलक, जिला रामपुर, और कंटेनर में सवार 50 वर्षीय लालता यादव, निवासी खुटिया, थाना चंदौली, जिला चंदौली की मौके पर ही मृत्यु हो गई। लालता यादव देवास से कोल्डड्रिंक लदे कंटेनर में बैठकर अपने घर चंदौली जा रहे थे। इस दुर्घटना में जान बचाने के लिए कंटेनर से कूदने वाला 21 वर्षीय खलासी हिम्मत सिंह, निवासी निस्बी, थाना मिलक, जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय अजय कुमार बिंद और उनके छोटे भाई विजय कुमार बिंद, निवासी सोबरी सुभाष नगर, थाना ऊंज, जिला भदोही भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जिसमें विजय कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। बाइक सवार दोनों भाई मुम्बई से बाइक से अपने घर भदोही जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन एसआइ विनोद कुमार सिंह एसआइ सुभाष यादव, मूलचंद्र वर्मा, हेड कांस्टेबल संतोष यादव ने घायल बाइक सवार दोनों भाइयों व गंभीर रूप से घायल खलासी को एंबुलेंस से उपचार हेतु पीएचसी हलिया भेजवाया। जहां पीएचसी के चिकित्सक आलोक सिंह यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल खलासी हिम्मत सिंह व बाइक सवार विजय कुमार को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं बाइक चालक अजय कुमार बिंद की हालत सामान्य बताई जा रही है। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि देर रात ड्रमंडगंज घाटी में हुए हादसे में कोल्डड्रिंक लदे कंटेनर चालक व कंटेनर में सवार एक अन्य कंटेनर चालक की मौत हो गई है। घायल खलासी और बाइक सवार दोनों भाइयों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मम्मी-पापा डांटे नहीं, इसलिए रची फर्जी लूट की कहानी:कोपरगंज में बाइक स्लिप होने से गिरे 45 हजार, परिजनों ने दिया माफीनामा
    Next Article
    विधायक आवास के सामने आम का बाग काटा:विधायक के बेटे पर आरोप, वन विभाग ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment