Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में अधिवक्ता से दुर्व्यवहार पर वकीलों का प्रदर्शन:सीओ-एसडीएम पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग, दिया अल्टीमेटम

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में अधिवक्ता एवं सपा नेता सतीश मिश्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला गरमा गया है। इस घटना के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने शनिवार को एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में अधिवक्ताओं ने सीओ सिटी और एसडीएम सदर के आचरण की कड़ी निंदा की। अधिवक्ताओं ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सीओ सिटी और एसडीएम सदर के निलंबन, स्थानांतरण और आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। प्रशासन को सोमवार सुबह तक का अल्टीमेटम दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा में कार्रवाई न होने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा। देखें, 5 तस्वीरें… बैठक के बाद बड़ी संख्या में वकीलों ने कचहरी परिसर में मार्च कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सदर कार्यालय पहुंचकर कुर्सियां और मेज पलट दीं। इसके बाद वकील एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जमीन पर बैठकर जोरदार नारेबाजी की। यह घटना कांग्रेस के एक धरना-प्रदर्शन के दौरान हुई थी। आरोप है कि सीओ सिटी और एसडीएम सदर ने सपा नेता व अधिवक्ता सतीश मिश्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिससे अधिवक्ताओं में गहरा रोष है। प्रदर्शनकारी वकील सीओ सिटी विवेक जावला को तत्काल पद से हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस मामले को लेकर प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच फिलहाल टकराव की स्थिति बनी हुई है। आपात बैठक में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह, पूर्व अध्यक्ष जटाशंकर द्विवेदी, रुद्र प्रसाद गोस्वामी, सचिव जंग बहादुर सिंह, राजेश दुबे, अशोक सिंह, कृपा शंकर दुबे, सुरेंद्र सिंह पटेल, सुशील दुबे, आयुष सिंह, शिवम श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव और कमलेश पाठक सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में सीडीओ नाराज:अम्बेडकरनगर में बैंकिंग प्रक्रिया और लक्ष्य पूर्ति में देरी पर फटकार
    Next Article
    मुरादाबाद के DM ने कब्जामुक्त कराई 123 एकड़ सीलिंग लैंड:दस्तावेजों में गड़बड़ी करके ट्रस्ट के नाम दर्ज थी; पुजारी ने सैकड़ों बीघा बेच डाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment