Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर डीएम ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया:छात्रों को पढ़ाया, सिंधु घाटी सभ्यता पर प्रश्न पूछे, गेहूं क्रय केंद्र भी देखे

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को विभिन्न संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति सर्वोदय विद्यालय परसिया, समोगरा व पगार स्थित गेहूं क्रय केंद्रों और खजुरी के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सबसे पहले जिलाधिकारी आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया पहुंचे। यहां उन्होंने कक्षा-6 में जाकर पढ़ाई की स्थिति का अवलोकन किया। उस समय शिक्षक स्मार्ट क्लास के माध्यम से अंग्रेजी व्याकरण पढ़ा रहे थे। जिलाधिकारी ने छात्रों से व्याकरण के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी प्रश्न पूछे और उनकी जानकारी का आकलन किया।उन्होंने छात्रों से सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े प्रश्न पूछे और स्वयं भी उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे बच्चों को सरल और प्रभावी तरीके से शिक्षा दें, ताकि वे विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें।इसके बाद जिलाधिकारी कक्षा-12 में पहुंचे, जहां छात्रों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही थी। उन्होंने छात्रों को सिविल सेवा जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी और सफलता के लिए कड़ी मेहनत व आत्मविश्वास को आवश्यक बताया।निरीक्षण के अगले चरण में जिलाधिकारी बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्र समोगरा पहुंचे। यहां उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्राम टांड़ निवासी किसान राजेश दूबे ने बताया कि उन्होंने 60 कुंतल गेहूं की तौल कराई है और उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।डिप्टी आरएमओ ने जानकारी दी कि किसानों की सुविधा के लिए सभी केंद्र रविवार को भी खुले रहेंगे। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अन्य किसानों संतोष दूबे और लाल बहादुर से भी बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अंत में जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र खजुरी का निरीक्षण किया। यहां कुल 55 नामांकित बच्चों में से 20 बच्चे उपस्थित पाए गए। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत:आगरा के अभयपुरा चौराहे पर गलत दिशा में मोड़ने के कारण हुआ, एक घायल
    Next Article
    बच्ची से गलत हरकत करने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित:बलिया में बीएसए ने की कार्रवाई, आरोपी को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment