Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुर्गा काटने वाले चाकू से भाजपा नेता को मारा:गोरखपुर में वारदात कर जलाए थे खून से सने कपड़े, तमंचा छिपाने वाले की तलाश

    22 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में 17 मार्च की सुबह भाजपा नेता राजकुमार चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। हर दिन हत्या की कहानी में नई बात सामने आ रही है। घटना के बाद बरगदवां के दो आरोपी राज चौहान और विपिन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हत्यारोपियों ने इस घटना में इस्तेमाल किया चाकू भी अब पुलिस का बरामद कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मुर्गा काटने वाला चाकू से भाजपा नेता पर हमला किया था। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायरिंग भी की थी। घटना के बाद दोनों आरोपियों ने खून से सने कपड़े बंधे के पास जला दिए थे। वहीं अपने एक परिचित के पास तमंचा छिपाया था। जिसको पकड़ने पुलिस उसके घर पहुंची तो वह पहले से ही फरार था। अब उसकी तलाश चल रही है। दीपक गौड़ और आरोपी के बीच 35 बार बात हुई बरगदवां निवासी प्रापर्टी डीलर राजकुमार चौहान हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच के दौरान सामने आया है कि नामजद आरोपी दीपक गौड़ और मुख्य हत्यारोपी राज चौहान के बीच पिछले छह महीनों में करीब 35 बार फोन पर बातचीत हुई थी। इस खुलासे के बाद पुलिस का शक और गहरा गया है कि हत्या की काफी पहले से साजिश रची गई थी। एपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार, राज चौहान छह माह पहले तक दीपक गौड़ का डंपर चलाता था। दोनों के बीच पुराने संबंध रहे हैं। इसबीच वह किसी और का एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से डंपर चलाता था। वारदात की रात भी वह डंपर चलाने गया था। देर रात जब उसकी मां निर्मला देवी ने उसके मोबाइल पर काॅल कर आने की बात पूछी तो उसके डंपर मिट्टी में फंसने का हवाला देते हुए अगले दिन आने की बात कहते हुए फोन काट दिया था। मंगलवार सुबह राज ने अपने दोस्त विपिन यादव के साथ मिलकर रामकुमार की हत्या कर मौके से भाग निकला था। पुलिस के अनुसार राज हाल ही में मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने की तैयारी में था और इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क फिर से बढ़ा। कॉल डिटेल्स से यह स्पष्ट हुआ है कि बीते छह महीनों में दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही, जिससे पुलिस इस एंगल को गंभीरता से जांच रही है। पुलिस ने हत्यारोपी राज के निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त मुर्गा काटने वाला चाकू भी बरामद कर ली है। जिसे जांच के लिए फाॅरेंसिक लैब भेजा गया है। सबूत मिटाने के लिए जला दिए थे खून से सने कपड़े पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों सबूत मिटाने की भी साजिश रची गई थी। जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात के बाद राज और उसके साथी विपिन यादव ने खून से सने कपड़ों को नष्ट करने की योजना बनाई। दोनों ने एक परिचित के माध्यम से उन कपड़ों को जलवा दिया, ताकि पुलिस को कोई ठोस सबूत न मिल सके। इस मामले में पुलिस ने कपड़े जलाने में मदद करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। गांव के युवक के पास रखा था तमंचा पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारोपियों ने प्रापर्टी डीलर पर पहले तमंचे से फायर किया था, लेकिन राजकुमार बचकर भागने लगे थे। इसके बाद दोनों हत्यारोपियों ने उन्हें 100 मीटर तक पीछा कर दबोच लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ सीने, सिर, चेहरे, पेट व पीठ पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वहां से भाग निकले थे। वारदात के बाद तमंचा उसने गांव के ही रहने वाले सचिन यादव को दे दिया था। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस टीम सचिन की तलाश में दबिश दे रही है। इस संबंध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की आठ टीमें हर पहलू पर जांच कर रही है। हत्या में शामिल दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 'पति पर चाकू से हमला कर मारने वाले केवल मोहरा हैं। हमला कराने वाला असली खिलाड़ी कोई और है, जिसने पैसा देकर मेरे पति को मरवाया। मैंने गांव के 8 लोगों के नाम पुलिस को बताए थे, वही पति के असली कातिल हैं। जब तक उन्हें सजा नहीं दिलाऊंगी, चैन से नहीं बैठूंगी। मेरा परिवार सड़क पर आ गया। सीएम योगी से मेरी अपील है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाइए। जैसे मेरा पति मरा, वैसे ही उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।' ये बातें भाजपा नेता राजकुमार चौहान की पत्नी सुशीला देवी ने कहीं। गोरखपुर में मंगलवार (17 मार्च) को मॉर्निंग वॉक पर निकले राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की। 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि, परिवार इस गिरफ्तारी पर खुश नहीं है। पत्नी और बहन का कहना है कि पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, वो केवल मोहरा हैं। साजिशकर्ता कोई और है। उकसा कर हमला कराया गया। घर में मातम, पत्नी-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल गोरखपुर के बरगदवां में स्थित राजकुमार के घर पर मातम छाया है। पत्नी, दोनों बेटियां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुशीला कहती हैं- हमारा सब कुछ लुट गया। पति राजनीति में आगे बढ़ रहे थे। इससे जलने वालों ने उनके साथ पूरे परिवार को खत्म कर दिया। पति चुनाव हारे, उसके बाद रंजिश बढ़ी सुशीला कहती हैं- 3 साल पहले पार्षद का चुनाव हुआ था। उसमें पति हार गए थे, धर्मदेव चौहान जीत गए थे। उसके बाद से रंजिश बढ़ती गई। 2 साल पहले पार्षद धर्मदेव के लोगों ने भतीजे नीरज के साथ मारपीट की थी। इसमें भतीजे को पुलिस ने चौकी में बैठा लिया था। पति जब उसे छुड़ाने गए, तो उनको भी फर्जी केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया था। वह एक महीना जेल काटकर आए थे। तब से ही ये लोग दुश्मनी निकालने में जुटे थे। परिवार बोला- अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई पत्नी सुशीला ने बताया- बुधवार को डीएम और एसएसपी ने मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि बच्चों को कहां पढ़ाना है, बताओ। बिजनेस के लिए लोन दिलाएंगे। मैंने उनसे कहा कि जब पति ही नहीं रहा, तो लोन लेकर क्या करेंगे? अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री ने अपराधियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। मंत्री दारा सिंह चौहान ने 10 लाख रुपए की मदद देने की बात कही है। भतीजा बोला- चाचा ने दीपक का नाम लिया था… राजकुमार के भतीजे नीरज ने बताया- हमने जिनका नाम दिया, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। कोई बड़ा विवाद नहीं था। लेकिन, चाचा की पहचान और दबदबे से लोग खुन्नस रखते थे। हमें यह तक नहीं पता कि आरोपी कहां रखे गए हैं? चाचा मरने से पहले दीपक का नाम लेकर चिल्ला रहे थे। आरोपी की मां बोली- तंग आ गया था बेटा राजकुमार के घर से करीब 100 मीटर दूर राज चौहान का घर है। उसके घर के सामने से ही रोज राजकुमार भोर में टहलने जाते थे। राज की मां निर्मला चौहान ने बताया- मेरे 3 बेटे हैं। राज डंपर चलाता था। राजकुमार का भतीजा नीरज मेरे बच्चों के साथ हमेशा मारपीट करता रहता था। पुलिस भी हमारी शिकायत नहीं सुनती थी। राज लंबे समय से इस प्रताड़ना को झेल रहा था। उसने हत्या की या नहीं, यह मुझे नहीं मालूम। नीरज ने मेरे तीनों बेटों को कई बार मारा। राज को मछली पालन का काम मिल गया था। घटना के दिन शाम 6 बजे उसने फोन कर बताया था कि वह मिट्‌टी गिराने का काम कर रहा है। लेकिन, उसकी गाड़ी कहीं फंस गई थी। इसलिए वह देर रात तक नहीं आया था। डॉक्टर बोले- चाकू से गोदकर हत्या की गई भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या धारदार हथियार से कई वार कर की गई थी। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने भी यह दावा किया है। उधर, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 2 आरोपियों राज चौहान और विपिन यादव को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं कर सकी है। भाजपा नेता को 4 हमलावरों ने घेरकर ताबड़तोड़ चाकू मारे गोरखपुर के भाजपा नेता और पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान (38) की 17 मार्च (मंगलवार) की सुबह करीब 5 बजे हत्या की गई थी। वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। करीब आधे घंटे बाद उनकी हत्या की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर से 500 मीटर दूर 4 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद वे खुद को बचाकर भागे, लेकिन हमलावरों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। करीब 100 मीटर दूर उन्हें पकड़कर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। उनके सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे गए। हमलावर कुछ देर तक वहीं रुककर उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही भाजपा नेता के घरवाले पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सुशीला बेहोश हो गईं। बहन मोहनी ने कहा था- जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। वारदात से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- भीड़ का हंगामा, पुलिस ने लाठी फटकार कर हटाया वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब 5 बजे शव घर पहुंचा, जिसके बाद परिजन अपनी मांगों पर अड़ गए। सांसद बोले- हत्यारों को बचाने वालों को राज्यसभा में नंगा कर दूंगा राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के समझाने पर परिवार मान गया। देर रात मोहरीपुर के पास घाट पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान करीब 2000 से अधिक लोग मौजूद थे। डॉ. अग्रवाल ने कहा-पार्लियामेंट छोड़कर आया हूं, जो इस हत्याकांड के आरोपियों को बचाने आएगा, उसे राज्यसभा में नंगा कर दूंगा। भाजपा ने विधानसभा का टिकट मांग रहे थे भाजपा नेता राजकुमार चौहान बरगदवा इलाके में रहने वाले जंगी चौहान के इकलौते बेटे थे। उनकी 18 साल पहले शादी हुई थी। उनकी 2 बेटियां- सोनम (17) और प्रियंका (13) हैं, जबकि 12 साल का बेटा युवराज है। उनकी 4 बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। राजकुमार साल- 2018 से 2023 तक पार्षद प्रतिनिधि रहे। उन्होंने अपने ड्राइवर वीरेंद्र चौहान की पत्नी रिंकी देवी को पार्षद बनवाया था। बाद में रिंकी देवी ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। एक साल पहले राजकुमार मारपीट के मामले में जेल भी गए थे। राजकुमार ने फेसबुक पर 18 घंटे पहले पोस्ट किया था राजकुमार चौहान के फेसबुक पर 40K फॉलोअर्स हैं, जबकि वे 25 लोगों को फॉलो करते थे। उन्होंने 16 मार्च को सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर आखिरी पोस्ट की थी। इसमें लिखा-अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने पिता के लिए लिखा था-पिता एक वट वृक्ष हैं, जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं। 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद के साथ रील पोस्ट की थी राजकुमार ने 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल के साथ एक रील पोस्ट की थी। इसमें लिखा था- हमारे प्रिय गुरुजी, राज्यसभा सांसद जी। इससे पहले 9 मार्च को उन्होंने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ भी एक रील पोस्ट की थी। 16 मार्च को लाइव आए थे राजकुमार चौहान राजकुमार चौहान 16 मार्च को फेसबुक पर लाइव आए थे। वह 28 मिनट तक लाइव रहे। इस दौरान उन्होंने कहा- आप सभी साथियों को जय-जय श्रीराम। लाइव के दौरान एक युवक ने सवाल किया था- चौहानों में एकता नहीं है। इस पर उन्होंने जवाब दिया- ऐसा कुछ नहीं है, आपके साथ जो भी किसी जाति के लोग हों, वही अपने हैं। -------------------- ये खबरें भी पढ़ें- 1- आगे बढ़ता देखकर जलते थे, गांव में ही दुश्मन थे:पूर्व पार्षद राजकुमार की पत्नी का आरोप; कहा- अब हम कैसे रहेंगे पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या के बाद उनकी पत्नी सुशीला चौहान का रो-रो कर बुरा हाल है। वह सड़क पर बैठी रो रही हैं और परिवार की महिलाएं उन्हें संभालने में जुटी हैं। सुशीला ने बताया कि राजकुमार को आगे बढ़ता देखकर गांव के ही कुछ लोग जलते थे। इसी जलन में उन्होंने उनकी हत्या की है। पढ़ें पूरी खबर 2- BJP नेता का हत्या से पहले फेसबुक पर आखिरी पोस्ट, लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की हत्या कर दी गई। हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया और मरने के बाद वहां से भागे। हत्या से18 घंटे पहले राजकुमार चौहान फेसबुक पर आखिरी पोस्ट किया। लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कपसाड़ मामले में आज प्राइमरी टीचर करेंगे सवालों का सामना:टीचर वीरेंद्र कुमार के बयानों से असंतुष्ट वादी पक्ष ने मांगी थी जिरह की अनुमति
    Next Article
    गोरखपुर में टॉयलेट की छत पर मिली न्यूड लाश:25 मीटर दूर मिली जींस-टीशर्ट, बैंकाक से आया था युवक, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment