Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानव विकास जन सेवा समिति आचार्य प्रमोद कृष्णम से मिली:संभल-गजरौला रेल परियोजना की मांग रखी, जल्द निर्माण का भरोसा दिलाया

    12 hours ago

    2

    0

    संभल में मानव विकास जन सेवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कल्कि धाम में आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की। इस दौरान सम्भल-गजरौला रेल परियोजना के विस्तार और शीघ्र निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. नाजिम कर रहे थे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि वह स्वयं इसके जल्द पूरा होने के पक्षधर हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके। डॉ. नाजिम ने बताया कि समिति लंबे समय से इस रेल लाइन की मांग कर रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि 11 मई 2007 को तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के सम्भल दौरे के दौरान भी समिति ने उनसे मिलकर यह मांग उठाई थी। इसके बाद दिल्ली में भी मुलाकात की गई, लेकिन परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई। डॉ. नाजिम ने उम्मीद जताई कि आचार्य प्रमोद कृष्णम के हस्तक्षेप से इस परियोजना को गति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को जल्द राहत मिलेगी। इस अवसर पर फिरोज अहमद, डॉ. परवेज़, मोहसिन अली, महावीर सिंह यादव, कैलाश सिंह, गजराज सिंह, कमांडर अली असद अली, फारूक जमाल और फिरोज आलम एडवोकेट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में मंत्री नरेंद्र कश्यप का सपा पर हमला:अखिलेश सरकार पर 700 दंगे कराने का आरोप, आशा भोसले को श्रद्धांजलि
    Next Article
    IITK केमिकल रिसर्च, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी पर काम करेगा:जीत बिंद्रा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पेशलिटी केमिकल्स का उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment