Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में विश्व हिंदू परिषद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में देश में बढ़ती 'विकृत जिहादी मानसिकता', अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि यह 'विकृत जिहादी मानसिकता' देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही है और वर्तमान में राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा तथा सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। उन्होंने दावा किया कि देश भर से सामने आए विभिन्न मामलों में कई महिलाएं भी इन गतिविधियों में शामिल पाई गई हैं। ज्ञापन में 'लव जिहाद' के षड्यंत्रों का उल्लेख किया गया। इसमें हाल ही में नासिक में टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों का हवाला देते हुए कहा गया कि 'लव जिहाद' का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। उत्तर प्रदेश में जिहादी समूह के सदस्यों, जिनमें जमालुद्दीन और उसकी महिला सहयोगी शाहीन शामिल हैं, पर अनेकों हिंदू कन्याओं का शारीरिक शोषण करने, उन्हें ब्लैकमेल करने और जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया गया। 'अल-फलाह यूनिवर्सिटी' के आतंकी कनेक्शन का भी जिक्र किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली के लाल किले में हुए बम धमाके में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े जिहादी मानसिकता के मुस्लिम डॉक्टर शामिल थे, जिनमें महिला डॉक्टर शाहीन भी थी। 'अवैध लैंड जिहाद' को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इसमें कहा गया कि देश के विभिन्न स्थानों पर वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग और सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती देते हैं। समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मुस्लिम बहुल इलाकों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की नाबालिग लड़कियों का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर प्रदर्शन:दुर्गा बन काली बन कभी न बुर्का वाली बन नारे के साथ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
    Next Article
    लखनऊ में स्मार्ट मीटर से बढ़ी समस्या:पार्षद के पास में पहुंची महिलाएं, बोलीं बिना बताए मीटर बदल दिया, कई इलाकों में बिजली कटौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment