Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में दलित महिला से घर में घुसकर मारपीट:थाने में सुनवाई के बाद भी कार्रवाई नहीं, एसपी से लगाई गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के खिदरपुर गांव में एक दलित विधवा महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने दबंगों पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई गई है। पीड़िता शांतीदेवी, स्वर्गीय जयश्रीराम की पत्नी ने बताया कि यह घटना 28 अप्रैल की दोपहर को हुई, जब वह घर पर अकेली थीं। गांव के संजू और देशपाल सिंह लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपियों ने शांतीदेवी के साथ मारपीट की, जिससे उनके कपड़े फट गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे और उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। शिकायत के आधार पर जांच जारी घटना के बाद महिला किशनी थाने पहुंचीं, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद शांतीदेवी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी दबंग और प्रभावशाली प्रवृत्ति के हैं, जिससे पीड़ित परिवार भयभीत है। विधवा होने के कारण पीड़िता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और प्रशासन से न्याय व सुरक्षा दोनों की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में ट्रक-पिकअप टक्कर, ड्राइवर की मौत:अभी तक पहचान नहीं हो पाई; चार लोग गंभीर घायल
    Next Article
    महसी सीट पर जनता की पहली पसंद बनी समाजवादी पार्टी:भाजपा से सुरेश्वर सिंह पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से दिनेश शुक्ला मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment