Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में मंदिर विवाद में नया मोड़:पुजारी विवाद में नया खुलासा, महिला बोली—बाबा ने की मारपीट, छीनी चैन

    2 hours ago

    1

    0

    मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की शिकायत के दो दिन बाद अब इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। महिला पक्ष की ओर से मंदिर के पुजारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई है। यह घटना शहर के यदुवंश नगर स्थित रेलवे लाइन के पास बने हनुमान मंदिर की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा संचालित प्रार्थिया सुनीता यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंदिर की व्यवस्था वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा संचालित की जाती रही है। वर्तमान में कमल दास पुजारी के रूप में कार्यरत हैं। महिला का आरोप है कि पिछले कुछ समय से पुजारी का व्यवहार श्रद्धालुओं के प्रति ठीक नहीं है और वे मंदिर में आने वालों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। दान पात्र में पैसे डालने पर विवाद तहरीर में यह भी कहा गया है कि पुजारी पूजा-पाठ को लेकर जबरन पैसे लेते हैं और दान पात्र में पैसे डालने पर विवाद करते हैं। महिला के अनुसार, 19 मार्च की शाम करीब 7 बजे, नवरात्रि के पहले दिन मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि पुजारी ने अचानक आक्रामक रवैया अपनाया और महिला के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे माहौल बिगड़ गया। शोर-शराबा होने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुजारी ने अपने कुछ परिचित लोगों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। डायल 112 पर सूचना दी इस दौरान मौजूद अन्य लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की होने की बात कही गई है। स्थिति बिगड़ने पर किसी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और आशंका जताई है कि उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी:गंभीर रूप से झुलसी जेठानी, वाराणसी रेफर; देवरानी हिरासत में
    Next Article
    RLD में शामिल हुए केसी त्यागी, जयंत चौधरी भी रहे मौजूद; जेडीयू से दिया था इस्तीफा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment