Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा

    7 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एटा-इंदर बाईपास के पास हुआ। कुरावली क्षेत्र के एटा अंडर बाईपास पर यह हादसा उस समय हुआ, जब नगला कुआं (थाना कुर्रा) निवासी शैलेंद्र अपने साथी अरुण के साथ दिल्ली से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बाईपास पर पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अरुण को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक शैलेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर या बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ हो सकता है। थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। एक युवक की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। बताया गया है कि दोनों युवक दिल्ली में निजी नौकरी करते थे और अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रील के बहाने लड़की के हाथ-पैर बांधे...चाकू से गला रेता:बिहार के प्रेमी ने गोंडा आकर किया मर्डर, लगातार पैसे मांग रही थी
    Next Article
    IPL- मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया:कैपिटल्स ने 2 ओवर में 2 विकेट गंवाए, राहुल कैच, नीतीश रन आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment