Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनेजर बोला- पति-पत्नी बताकर होटल में रुके थे मुस्कान-साहिल:जज के सामने बयान दिए, मेरठ के सौरभ मर्डर केस में अब 21वीं गवाही होगी

    18 hours ago

    2

    0

    मेरठ के सौरभ मर्डर केस में बुधवार को 20वें गवाह की गवाही हुई। कोर्ट में पूर्णिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया कि मुस्कान और साहिल उसके होटल में रुके थे। दोनों ने होटल में खुद को पति, पत्नी कहकर कमरा बुक कराया था। इसके बाद दोनों होटल में रुके और घूमते थे। गवाही के बाद सौरभ के वकील विजय बहादुर सिंह ने कहा कि वह 21वें गवाह को भी कोर्ट में लाना चाहते हैं। इसलिए अब सौरभ के दोस्त संजीव पाल की 21वीं गवाही होगी। जिसकी तारीख 7 अप्रैल लगी है। माना जा रहा है कि ये अंतिम गवाही होगी। जिला जज कोर्ट में सौरभ हत्याकांड केस ट्रायल पर चल रहा है। लगातार सुनवाइयां हो रही हैं। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक केस में अदालत का फैसला आ सकता है। मार्च 2026 में इस हत्याकांड को एक साल पूरा हो गए हैं। होटल मैनेजर बोला- पति-पत्नी बताकर कोर्ट में रुके थे सौरभ हत्याकांड में पीड़ित परिवार की ओर से केस लड़ रहे निजी वकील विजय बहादुर सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि जिला जज के सामने कसौल के होटल पूर्णिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर अमन कुमार को गवाही के लिए बुलाया गया था। होटल मैनेजर ने बताया कि मार्च 2025 में मुस्कान-साहिल हमारे यहां आकर रुके थे। अमन कुमार ने होटल का रजिस्टर दिखाया। जिसमें मुस्कान-साहिल के नाम की एंट्री थी। इसके अलावा उनके जो आइडी प्रूफ होटल में लिए गए थे। उनको भी दिखाया। बताया कि मुस्कान और साहिल ने पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा बुक कराया था। 21वीं गवाही सौरभ के दोस्त की होगी, मुस्कान ने धमकाया था विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को सौरभ के दोस्त संजीव पाल नामक गवाह को बुलाया है। ये वो गवाह है जिससे 8 मार्च को मुस्कान ने लास्ट बातचीत की थी। ये मृतक सौरभ का दोस्त है। संजीव पाल ने 8 मार्च को मेरठ से ही अपने दोस्त सौरभ को उसके मोबाइल पर कॉल किया था। क्योंकि मुस्कान, पति सौरभ का ही मोबाइल लेकर अपने प्रेमी साहिल के साथ घूमने चली गई थी। इस दौरान जब सौरभ से बात करने के लिए संजीव पाल ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो मुस्कान ने संजीव पाल से बात करते हुए उसे धमकाया था। कहा था कि मैं, सौरभ दोनों यहां साथ हैं, हम घूमने आए हैं। हमें बार-बार कॉल करके क्यों डिस्टर्ब कर रहे हो। फोन करने की जरूरत नहीं है। सौरभ मर्डर केस में कुल 35 गवाह हैं। जिन्हें पुलिस ने चार्जशीट में हिस्सा बनाया है। सौरभ की तरफ से केस लड़ रहे वकील विजय बहादुर सिंह और सरकारी वकील ने केस में 35 में से 20 गवाहों की गवाही तय की थी। लेकिन बुधवार को हुई अंतिम गवाही के बाद तय हुआ कि अब 21वें गवाह को भी कोर्ट में बुलाया जाएगा। अब तक कोर्ट में इनकी हो चुकी है गवाही सौरभ हत्याकांड में सौरभ के बड़े भाई राहुल, मां उषा देवी, दवादुकान संचालक, चाकू विक्रेता, सीमेंट विक्रेता, नीला ड्रम विक्रेता, मुस्कान को दवा लिखने वाले डॉक्टर, मुकदमा लिखने वाले पुलिसकर्मी, फस्ट आईओ, सेकेंड आईओ, फोरेंसिक टीम, ड्रम काटने वाला लेबर, सौरभ के दोस्त, मनाली और शिमला के होटल मैनेजर, कैब चालक, फोन कंपनी संचालक सहित टोटल 19 गवाही हो चुकी हैं। मनाली में पति-पत्नी बनकर होटल में रुके थे मुस्कान-साहिल 19वें गवाह के रूप में 27 मार्च को 2026 मनाली के होटल मैनेजर खेमचंद की गवाही हुई थी। खेमचंद का कंचनीकुट के नाम से होटल चलाता है। खेमचंद पुत्र उत्तमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल उसके होटल में आकर रुके थे। वकील विजय बहादुर सिंह ने बताया- मनाली के होटल मैनेजर खेमचंद की गवाही हुई है। खेमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल हमारे होटल में आए थे। रुके भी थे। वो अपने साथ होटल का वो एंट्री रजिस्टर लेकर आए थे। जो कोर्ट में दिखाया है। साथ ही कुछ फुटेज थी वो भी लेकर आए थे। उन्होंने पुलिस को जो रजिस्टर की एंट्री दी थी वो तस्दीक कराई है। बाकी और जो साक्ष्य थे वो भी अपने साथ लाए थे उनको दिखाया है। अभी सुनवाई की अगली तारीख तय नहीं हुई है। होटल में मुस्कान-साहिल ने लगाए थे आधार कार्ड मुस्कान-साहिल ने मनाली के इस होटल में अपने-अपने आधारकार्ड सबमिट किए थे। केस में पैरवी कर रहे डीजीसी केके चौबे ने बताया कि अब अगली तारीख 1 अप्रैल 2026 लगी है। इस दिन अंतिम गवाही रखी गई है। इसके बाद फाइनल जिरह होगी। इसके बाद 313 की प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना है कि इस केस में 15 अप्रैल तक फैसला आ सकता है। अब सौरभ हत्याकांड को पूरा समझिए... 2016 : सौरभ पहली बार मुस्कान से मिला, परिवार से बगावत की सौरभ राजपूत की जॉब मर्चेंट नेवी में थी। पोस्टिंग लंदन में थी। वह भारत आते-जाते रहते थे। ज्यादातर शिप पर विदेशों में ही रहते थे। 2016 में सौरभ मेरठ आए थे। यहीं पर पहली बार मुस्कान रस्तोगी से मुलाकात हुई। मुस्कान सौरभ के प्रोफाइल पर फिदा हो गई। दोनों घर वालों से छिपकर मिलने लगे। जब बात शादी तक पहुंची, तब परिवार का विरोध सामने आया। सौरभ के पिता मुन्नालाल, भाई राहुल और मां रेनू तैयार नहीं थे। मगर परिवार के खिलाफ जाकर सौरभ कुमार ने मुस्कान से लव मैरिज कर ली। इसी बात को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। परिवार ने उन्हें प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया। सौरभ मुस्कान के साथ इंद्रानगर में ओमपाल के मकान में किराए पर रहने लगे थे। जहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 8 साल की बेटी पीहू भी साथ रहती थी। पीहू सेकेंड क्लास की स्टूडेंट है। कोरोना काल में पीहू की पढ़ाई नहीं होने से वह 2 क्लास पीछे है। 2019 : साहिल से प्यार हुआ, शादी करने की प्लानिंग की मुस्कान की कहानी के मुताबिक, इस लव स्टोरी में ट्विस्ट 2019 में आया। तब पीहू प्ले स्कूल में थी। मुस्कान बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी, क्योंकि सौरभ ज्यादातर बाहर रहते थे। स्कूल के बाहर ही पहली बार साहिल शुक्ला से मुस्कान की मुलाकात हुई। मुस्कान घर पर अकेली रहती थी। इसका फायदा साहिल ने उठाया। दोनों घर से बाहर मिलने लगे। दोनों के शारीरिक संबंध भी बने। मुस्कान के मुताबिक, 2022 तक सब कुछ सही चल रहा था। सौरभ सालभर में 2 से 3 महीने ही मेरठ में रहता था। बाकी वक्त मुस्कान साहिल के साथ गुजारती थी। मगर अब साहिल दबाव बनाने लगा कि शादी करेंगे और साथ रहेंगे। सौरभ को तलाक दे दो। सौरभ के सोने के बाद मुस्कान ने चाकू घोपा 25 फरवरी, 2025 को मुस्कान का जन्मदिन था। ठीक एक दिन पहले 24 फरवरी को सौरभ जन्मदिन मनाने मेरठ आया था। सौरभ के वापस आने के बाद साहिल परेशान रहने लगा। तय हुआ कि 4 मार्च को सौरभ को रास्ते से हटाना है। मुस्कान ने पहले पीहू को बेडरूम के बगल वाले कमरे में सुला दिया। उस रात डिनर में नशे की दवा मिला दी। सौरभ खाने के बाद जल्दी सो गया। इसके बाद मुस्कान ने साहिल को फोन किया। साहिल के आने के बाद मुस्कान ने सौरभ के सीने में चाकू घोंप दिया। सौरभ की मौत होने के बाद उसकी लाश को घसीटकर बाथरूम में ले गए। मुस्कान और साहिल ने मिलकर लाश के 4 टुकड़े किए। उन्हें छिपाने के लिए बाजार से पानी भरने वाला एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम लाए। लाश के टुकड़े इसी ड्रम में भर दिए गए। लाश के साथ रातभर दोनों लॉबी में रहे मुस्कान और साहिल को पता था कि सड़ने के बाद लाश से बदबू आएगी। इसलिए लाश के ऊपर पानी डाला और सीमेंट भर दी। इसके बाद दोनों साथ में रातभर उसी लॉबी में रहे। 5 मार्च 2025 की सुबह मुस्कान ने पीहू को उठाया। पीहू को अपनी मां कविता के घर ले जाकर छोड़ दिया। फिर वापस आई और साहिल के साथ शिमला-मनाली घूमने चली गई। मुस्कान अपने साथ सौरभ का मोबाइल लेकर गई थी। वहीं से सौरभ का वॉट्सऐप चलाती रही। साहिल ने पुलिस को बताया कि शिमला के एक मंदिर में हम दोनों ने शादी की। मगर होटल, खाने-पीने और घूमने में हमारे पैसे खत्म हो रहे थे। सौरभ के बैंक अकाउंट में 6 लाख रुपए थे। मुस्कान उन रुपयों को निकाल नहीं पा रही थी। मां कविता के कहने पर 17 मार्च को मुस्कान साहिल के साथ मेरठ वापस लौट आई। इसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया। मुस्कान ने नवंबर 2025 को बेटी को जन्म दिया इस वक्त मुस्कान और साहिल मेरठ की जिला जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। 19 मार्च 2025 को जब मुस्कान गिरफ्तार हुई तब वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। 24 नवंबर 2025 को बेटी को जन्म दिया है। साहिल जेल में बागवानी के काम कर रहा है। -------------------- ये भी पढ़ें - नीले ड्रम वाली मुस्कान बेटी के साथ जेल भेजी गई, मेरठ में सौरभ के भाई बोले- उसने गेम खेला, बच्ची को मार सकती है नीले ड्रम में पति को मारकर सीमेंट से जमा देने वाली मुस्कान में 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। आज 26 नवंबर को मुस्कान मेडिकल अस्पताल से डिस्चार्ज की गई। बच्ची के साथ मुस्कान जिला जेल लाई गई। मुस्कान, उसकी बेटी दोनों अब जेल में ही रहेंगी। जेल में पहुंचते ही सबसे पहले जेल के डॉक्टर्स ने मुस्कान, उसकी बेटी का हेल्थ चेकअप किया। उनकी सारी हेल्थ डिटेल्स देखी गई हैं। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    किन्नर ने दोस्तों से शादीशुदा प्रेमी की हत्या करवाई:बुलंदशहर में बोला- रिलेशन का दबाव बना रहा था; गड्‌ढे में दफन मिली लाश
    Next Article
    एनजीओ पर नियंत्रण कर अपनी कठपुतली बनाना चाहती है भाजपा:अखिलेश ने FCR एक्ट के बहाने भाजपा को घेरा, पीएम केयर फंड का मांगा हिसाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment