Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुलायम-लालू-शरद पर सिद्धार्थ नाथ का हमला:भाजपा विधायक बोले- त्रिमूर्ति’ ने कभी नहीं किया महिला आरक्षण का समर्थन

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को महिला आरक्षण के मुद्दे पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि विपक्ष का रवैया हमेशा से महिला विरोधी रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में पहले मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव और शरद यादव की “त्रिमूर्ति” रही, जिन्होंने कभी महिला आरक्षण का समर्थन नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि उसने भी इस मुद्दे पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई। सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलने दिया। सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा आपत्तिजनक टिप्पणियां इन्हीं नेताओं की ओर से आईं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस और सपा को इसका जवाब देंगी। वहीं राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश पर भी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे गंभीर और संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद अब एफआईआर दर्ज होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी ने अपनी नागरिकता से जुड़ी जानकारी क्यों छिपाई और इस पर उन्हें अदालत में जवाब देना होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए सिंह ने कहा कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और ममता बनर्जी की स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की रैलियों और जनसभाओं से भाजपा को मजबूती मिल रही है और आगामी चुनाव में इसका असर परिणामों में दिखाई देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए तीर्थयात्री रवाना:श्रद्धालुओं का जत्था, DM बद्रीनाथ सिंह ने किया फ्लैग ऑफ
    Next Article
    मेरठ में घरेलू गैस की किल्लत, लंबी कतारें:एजेंसियों पर कालाबाजारी के आरोप, तिरंगा गैस एजेंसी सवालों के घेरे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment