Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर तहसील में 15 लेखपालों का तबादला:लापरवाही और शिकायतों पर एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले की मिल्कीपुर तहसील में लेखपालों की कार्यशैली को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने विभागीय कार्यों में लापरवाही, शिकायतों के निस्तारण में देरी और जनता को अनावश्यक रूप से परेशान करने के मामलों को गंभीरता से लिया है। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में कार्यरत 15 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। तबादला किए गए लेखपालों में देवेंद्र कुमार, गिरीश चंद्र, विवेक सिंह, सर्वेश गुप्ता, विवेक कुमार, ज्ञानेंद्र देव मिश्रा, विकास गुप्ता, कृष्ण प्रसाद, धीरेंद्र प्रताप, मसरूर अहमद, प्रेम प्रकाश पाठक, राजेश कुमार और रमाशंकर गुप्ता प्रमुख हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीणों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लेखपाल भूमि संबंधी मामलों, नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही बरत रहे थे। कई शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा था, जिससे लोगों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इसी क्रम में, कहुआ पूरे दसौली गांव निवासी अखिलेश त्रिवेदी ने लेखपाल रामशंकर गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि लेखपाल विपक्षी पक्ष से मिलकर सरकारी तालाब और मिली-जुली भूमि पर अवैध कब्जा करवा रहे हैं। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया गया कि उनके घर को भी तालाब की भूमि में दर्शाकर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया और जांच के बाद तत्काल प्रभाव से कार्यक्षेत्र में बदलाव का निर्णय लिया। एसडीएम सुधीर कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। इस कार्रवाई के बाद तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज पर 2 भारतीय जहाजों पर ईरान की फायरिंग:कच्चा तेल और गैस लेकर आ रहे 14 जहाज रोके, स्ट्रेट पार किए बिना लौटे
    Next Article
    श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाला टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़:मथुरा में 3 शातिर गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद; कई वारदातों का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment