Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर में 4.78 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव:विधायक निधि से 102 परियोजनाएं, इंटरलॉकिंग पर विशेष जोर

    1 hour ago

    1

    0

    मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधायक निधि से 4.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया गया है। कुल 102 परियोजनाओं में से सर्वाधिक धनराशि इंटरलॉकिंग और हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए प्रस्तावित है। इन 102 परियोजनाओं में से 55 प्रस्ताव केवल इंटरलॉकिंग से संबंधित हैं, जिनकी कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त, 41 हाई मास्ट लाइट लगाने के प्रस्ताव भी शामिल हैं, जो कई ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लगाई जाएंगी। सीसी रोड, आरसीसी, नाला निर्माण और शिक्षण कक्ष के लिए भी छह प्रस्ताव दिए गए हैं। मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान ने ये प्रस्ताव दिए हैं। वह सामान्य निर्वाचन 2022 में विधायक बने अवधेश प्रसाद के सांसद निर्वाचित होने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर एक वर्ष पहले 5 फरवरी, 2024 को पहली बार विधायक चुने गए थे। पांच करोड़ रुपये की विधायक निधि में से लगभग 4.78 करोड़ रुपये का प्रस्ताव चालू वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए दिया गया है। विधायक के अनुसार, ये प्रस्ताव अधिकतम लोगों की मांग के अनुरूप तैयार किए गए हैं। घुरेहटा निवासी राम सजीवन ने बताया कि पहली बार विधायक ने उनके घर जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे बरसात में कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में अमानीगंज और मिल्कीपुर दो ब्लॉक शामिल हैं, जबकि हरिंग्टनगंज ब्लॉक का आंशिक क्षेत्र भी इसका हिस्सा है। तीनों ब्लॉक क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग और हाई मास्ट लाइट लगाने के प्रस्ताव दिए गए हैं। विधायक ने यह भी बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में अन्य कई योजनाओं से भी विकास कार्य जारी हैं। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र सुलतानपुर और अमेठी जिले से जुड़ता है, और सीमावर्ती गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर भी हाई मास्ट लाइट व इंटरलॉकिंग का प्रस्ताव दिया गया है ताकि बरसात में सड़कों की समस्या दूर हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने बस्ती एसपी को अवमानना की चेतावनी दी:एनबीडब्ल्यू मामले में जांच अधिकारी के निलंबन पर मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
    Next Article
    गोरखपुर में तेज धूप के बाद आज बारिश के आसार:धूल उड़ने से AQI 100 के पार, 5°C तक गिर सकता है तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment