Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास ने नेत्र चिकित्सालय का अवलोकन किया:चित्रकूट में पद्मश्री डॉ. बीके जैन को श्रद्धांजलि दी

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महाराज का स्वागत किया। महाराज को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय और जानकी कुंड चिकित्सालय के बाह्य रोगी विभाग, नेत्र रोगी वार्ड और ट्रस्ट के मॉडल सहित अन्य प्रकल्पों का अवलोकन कराया गया। चित्रकूट जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इतनी बड़ी नेत्र चिकित्सा सुविधा देखकर महाराज ने इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय दूर-दराज से आने वाले नेत्र रोगियों के लिए वरदान है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। चिकित्सालय के सभी विभागों का अवलोकन करने के बाद, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने परिसर स्थित पद्मश्री डॉ. बीके जैन के आवास पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने पद्मश्री डॉ. बीके जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराज श्री ने डॉ. बीके जैन को याद करते हुए कहा कि वे वास्तव में मानव सेवा के लिए समर्पण और त्याग की मिसाल थे। उन्होंने लोगों को ऐसे कर्मयोगी से सेवा भाव सीखने की प्रेरणा दी। डॉ. जैन की मेहनत, त्याग, सेवा और समर्पण के कारण ही सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय ने आज विश्वव्यापी ख्याति प्राप्त की है। महाराज श्री ने कहा कि डॉ. जैन सद्गुरु भगवान के चरणों की सेवा में समाहित हो गए। इस अवसर पर सद्गुरु देव भगवान की शिष्याएं रमा बेन और दमयंती बेन, ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन और उनकी पत्नी मौसम जैन व उनके दोनों पुत्र, डॉ. बीके जैन की पत्नी ऊषा जैन, उनके भाई-बंधु सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, देश के विभिन्न कोनों से आए गुरु भाई-बहन, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला और सद्गुरु परिवार के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज एसपी ने महिला स्कूटी दस्ते को हरी झंडी दिखाई:मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा का संदेश फैलाया
    Next Article
    Dhurandhar 2: कैसे शूट हुआ 'अतीक अहमद एनकाउंटर' वाला सीन, 'गुड्डू मुस्‍लिम' की पहले से थी तैयारी? एक्शन डायरेक्टर ने किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment