Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेले में युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार:शामली में झगड़े के बाद मारी थी गोली; पुलिस ने देसी तमंचा और 12 बोर का कारतूस बरामद किया

    3 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरपुर में मेले के दौरान मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरपुर का है। यहां नवरात्र के दौरान चल रहे मेले में बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कुरमाली निवासी अभि पुत्र सुरेंद्र की तीन युवकों ने मामूली विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। पकड़े गए आरोपी चाचा-ताऊ के बेटे पुलिस ने इस मामले में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान शिवा पुत्र स्व. बिजेंद्र और गौरव उर्फ रफ्तार पुत्र देशपाल निवासी गांव कुरमाली, थाना बाबरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आपस में चाचा-ताऊ के बेटे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी तमंचा और 12 बोर का एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस अभी एक और आरोपी की गिरफ्तारी और घटना में इस्तेमाल दूसरे तमंचे की बरामदगी में जुटी है। पहले से भी था विवाद, गाली-गलौज के बाद हुई हत्या पुलिस अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन मेले में फिर से गाली-गलौज को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक आरोपी ने अभि को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे आरोपी और दूसरे तमंचे की तलाश में दबिश पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक अन्य तमंचे की बरामदगी के लिए भी दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य:अफवाहों का नहीं दिखा असर,लोग बोले-पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध
    Next Article
    रामनवमी पर संगत बाबा आश्रम में कन्या पूजन:कन्याओं के पैर धोकर दिया गया उपहार, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment