Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर ब्रीफिंग:आजमगढ़ के आ रहे हैं मुख्यमंत्री, डेयरी का उद्घाटन करेंगे

    9 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को आजमगढ़ जिले में रहेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने दूसरे जिले से आए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की। इस दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, वीआईपी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन को सुचारू रूप से रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता अनुशासन के साथ करने का निर्देश दिया गया। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। गोरक्षनाथ डेयरी का करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरिया रेहडा गांव में लगे प्लांट का उद्घाटन करेंगे। उद्योग नीति के तहत शेषनाथ सिंह मिल्क एंड आइस फैक्ट्री, श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की गई है। इस दुग्ध अवशीतन केंद्र की क्षमता 40000 लीटर प्रतिदिन है। अवशीतन केंद्र में कुल 165 ग्राम आच्छादित हैं। इसका दुग्ध उपार्जन करने वाली महिला सदस्यों की संख्या 3833 है। इसमें दुग्ध उत्पादकों की ओर से वर्तमान में 25000 लीटर दुग्ध ग्राम स्तर पर संग्रह कर प्राप्त कराया जा रहा है। इस दुग्ध अवशीतन केंद्र को ग्राम स्तर पर 10 कार्मिकों द्वारा दुग्ध उपार्जन कार्य संपादित किया जा रहा है। जनपद आजमगढ़ में नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र के संचालन के लिए 18 मार्ग बनाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ गीता भवन में भागवत कथा:आचार्य उमेश मिश्रा ने सुनाया प्रहलाद, गंगावतरण प्रसंग; कल नंदोत्सव
    Next Article
    लखनऊ में युवक ने की आत्महत्या:पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में शोक की लहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment