Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ दौरा:डेयरी का उद्घाटन कर जनसभा को करेंगे संबोधित, मदर डेयरी को भेजा जाएगा दूध

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीरिया रेहड़ा में श्रीबाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था डेयरी केंद्र का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के निर्माण में 10 करोड रुपए से अधिक की लागत आई है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे लगभग पहुंचेंगे। इस डेयरी के शुरू हो जाने से आसपास के 165 गांव लाभान्वित होंगे। और बड़ी संख्या में ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। आजमगढ़ से दिल्ली जाएगा दूध उत्तर प्रदेश की उद्योग नीति के तहत आजमगढ़ जिले के कन्धरापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मीरिया रेहड़ा पोस्ट कंधरापुर में मिल्क एंड आइस फैक्ट्री श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से दूध दिल्ली की मदर डायरी प्रतिदिन जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए डेयरी के प्रबंधक अजय कुमार सिंह का कहना है कि लगभग 100000 लीटर प्रतिदिन दिल्ली दूध मदर डेयरी को भेजा जाएगा। इससे यहां के पशुपालक लाभान्वित होंगे। मिल्क के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर किसी तरह की समस्या ना हो इसको लेकर 8 टैंकर और 35 पिकअप की व्यवस्था की गई है जो पशुपालकों के घर जा जाकर दूध कलेक्ट करने का काम करेगी। इस योजना के तहत 165 गांव को जोड़ा गया है प्रत्येक गांव से 10 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही इस काम में 3833 महिला सदस्यों को भी लगाया गया है। अभी तक 25000 लीटर दूध कलेक्ट कराया जा रहा है। डेयरी में लगाई गई अत्यधिक ऑटोमेटिक मशीनों की क्षमता 40000 लीटर प्रतिदिन की है। 8 महीने से इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा था जो कि अब पूरा हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एक दिन पूर्व डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने पुलिस के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारियों को ब्रीफ किया था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के कई इलाकों में डायवर्सन भी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के सात जजों का हुआ ट्रांसफर:इलाहाबाद कोर्ट ने सभी को 15 अप्रैल तक कार्यभार संभालने को कहा
    Next Article
    भारत माता के जयकारों से गूंजी संगमनगरी:RSS के पथ संचलन में 2000 स्वयंसेवक सड़क पर उतरे, स्वागत में फूल बरसाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment