Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को बहराइच आएंगे:आईजी अमित पाठक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची

    3 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 25 मार्च को बहराइच जिले की मोतीपुर तहसील में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सोमवार को देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने जिले के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम मोतीपुर तहसील के सेमरहना गांव में होगा। यहां मुख्यमंत्री भरतापुर गांव से विस्थापित ग्रामीणों को जमीन आवंटित करेंगे। आईजी अमित पाठक ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी अमित पाठक ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास मार्गों सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन परीक्षण किया। उच्चाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर तैनात संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम को सफलतापूर्वक, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने शहीद दिवस पर शहीदों को किया नमन:जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों संग दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    देवरिया को निपुण भारत मिशन में 19वां स्थान मिला:प्रदेश में 652 परिषदीय विद्यालय 'निपुण' घोषित, कक्षा एक और दो के बच्चों का हुआ आकलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment