Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुझे भारत से प्यार... PM मोदी को सरप्राइज कॉल कर क्या बोले ट्रंप?

    7 hours ago

    3

    0

    24 मई को जब भारत में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। प्रेसिडेंट ट्रंप भी इस इवेंट से फोन कॉल पर जुड़े। इस इवेंट का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर माइक पर फोन लगाकर कहते हैं एक स्पेशल गेस्ट का कॉल आया है। ट्रंप ने कहा कि मैं बस यह कहना चाहता हूं कि आप लोग ग्रेट हैं। हम भारत के जितने करीब आज हैं, उतने पहले कभी नहीं थे और भारत मुझ पर हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है। इस साल 4 जुलाई को अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे कर लेगा। इस खास मौके पर दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी मौजूद थे जो अभी भारत दौरे पर आए हुए हैं। इस वक्त चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं वो। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की स्पीच से पहले प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप का कॉल आया। इसे भी पढ़ें: S. Jaishankar से वार्ता के बाद बोले Marco Rubio- भारत संग ऐतिहासिक Trade Deal जल्द होगीउन्होंने कहा सर्जियो गोर मैं चाहता हूं कि आप अमेरिका की तरफ से अच्छी स्पीच दें क्योंकि आप भारत में हमारे देश के रिप्रेजेंटेटिव हैं। भारत को कभी भी जरूरत पड़े तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा। मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। यह वीडियो अमेरिकी दूतावास ने एक्स हैंडल से शेयर किया। फोन कॉल पर डोन्ड ट्रंप ने मार्को रूबियो की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री की भूमिका में रूबियो अच्छा काम कर रहे हैं। ट्रंप की कॉल के बाद सर्जियो ने अपनी स्पीच में राष्ट्रपति की बात को सपोर्ट किया। बोले यह भारत अमेरिका के रिश्ते का नया दौर है। सर्जियो गर ने 5 महीने पहले ही भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था। वे राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने अपनी स्पीच में बताया कि भारत अमेरिका के बीच एक अंतरिम ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है। जल्द ही इस डील के लॉक होने की पूरी-पूरी संभावना है। इस पर मार्को रूबियो ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि डील आखिरी स्टेज पर पहुंच चुकी है और कुछ ही हफ्तों के अंदर साइन भी हो जाएगी। लेकिन डील साइन होने के बारे में अभी कोई ताजा आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। इसे भी पढ़ें: कोई कमी नहीं आने देंगे...अमेरिका के साथ डील होते ही रूस का भारत पर तगड़ा ऐलान!जाहिर है इस इवेंट में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, आज भारत और अमेरिका दोनों एक जैसे मजबूत इरादे के साथ दुनिया के सामने खड़े हैं। दोनों देशों में लोकतंत्र है। दोनों ओपन मार्केट रखते हैं। दोनों ही आजाद हैं। हमारी एक जैसी खूबियां अब हमारे फायदों और जरूरतों से जुड़कर और मजबूत हो गई है। जिससे हमारे पुराने मतभेद खत्म हो गए हैं।  हमारी ये गहरी दोस्ती अब कई चीजों में साफ दिखती है। जैसे व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, नई तकनीकें। नई तकनीकें जैसे कि एआई और माइक्रो चिप्स। इवेंट में म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने भी परफॉर्मेंस दी। आगे एक और इवेंट भी है जब अमेरिका और भारत साथ आएंगे। 26 मई को कॉड विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंडोपेसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में Quad की महाबैठक, समुद्री सुरक्षा पर फोकस, Australia की Foreign Minister Penny Wong भारत पहुंचीं
    Next Article
    खुल जाएगा होर्मुज, Iran बेच सकेगा तेल? US के साथ Nuclear Deal पर दुनिया की टिकी नजरें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment