Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर के सीने के आरपार हुआ 10 फीट का सरिया:4 फीट काटकर एंबुलेंस में बैठाया, अलीगढ़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे खड़ा था

    3 hours ago

    2

    0

    ​अलीगढ़ में 10 फीट का सरिया युवक के सीने के आरपार हो गया। साथ में काम करने वालों ने एंबुलेंस बुलाई। मगर सरिया लंबा होने के कारण एंबुलेंस में युवक लेट नहीं सका। इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर कटर से सरिया को काटा। करीब 6 फीट सरिया युवक के सीने में घुसा रहा। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। ओजोन सिटी में एक बिल्डिंग में काम चल रहा है। युवक निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे खड़ा था। तभी चौथी मंजिल से सरिया नीचे गिरा। जो युवक के सीने के आरपार हो गया। घटना थाना महुआखेड़ा की है। झारखंड का रहने वाला है युवक ​झारखंड निवासी 19 वर्षीय जाकिर निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता है। सोमवार को जाकिर इस बहुमंजिला इमारत में पिलर और लिंटर के लिए सरिया काट रहा था। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे जाकिर बिल्डिंग के नीचे खड़ा था। इसी दौरान सरिया का एक 10 फीट का टुकड़ा ऊपर से नीचे गिरा। जो जाकिर के बाईं तरफ सीने से आरपार हो गया। सरिया घुसते ही जाकिर जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गया। तेज-तेज से चीखने लगा। बिल्डिंग में काम करने वाले साथी दौड़कर उसके पास पहुंचे। जाकिर के साथियों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त जिला चिकित्सालय से एंबुलेंस पहुंची। सरिया लंबी होने के कारण घायल युवक को एंबुलेंस में शिफ्ट करना मुश्किल हो रहा था। जान बचाने के लिए मौके पर काटी सरिया ​ईएमटी अजीत कुमार सिंह और पायलट दिनेश कुमार ने सरिया काटने का निर्णय लिया। एंबुलेंस कर्मियों ने कटर मंगवाया। इसके बाद सरिया से करीब 4 फीट का टुकड़ा काटकर अलग कर दिया। इसके बाद युवक को स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जाकिर को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ​ …………………. ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, 50 फैक्ट्रियों में तोड़फोड़:शोरूम के बाहर कारें फूंकी, 150 गाड़ियां तोड़ीं; योगी ने हाईलेवल कमेटी बनाई नोएडा में सोमवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी हाथ में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की। 150 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ और करीब 50 से ज्यादा फूंक दीं। पुलिस की गाड़ियां भी पलट दी। हालात बिगड़े तो कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उन पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, VIDEO:बच्चों के खेलने के दौरान आग लगी, 3 लाख का नुकसान की आशंका
    Next Article
    मऊ में 427 वाहनों का चालान, एक वाहन सीज:यातायात नियमों के उल्लंघन पर 45 टीमों ने की 1500 संदिग्धों की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment