Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैजिकल स्टार ने सेमीफाइनल में जगह बनाई:रसूलपुर प्रीमियर लीग : पहला सेमीफाइनल सुपर ओवर से तय होगा

    6 hours ago

    2

    0

    चबुतरी मैजिकल स्टार ने यूथ फैब्रिकेशन को एक रन से हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं वसीयाबाद टाइगर और प्रयाग पेंट के बीच खेला गया पहला सेमीफाइनल मुकाबला टाई हो गया। कम रोशनी के कारण मैच को सुपर ओवर में कराया जाएगा। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए मैच में चबुतरी मैजिकल स्टार ने 10 ओवर में छह विकेट पर 88 रन (नईम उल्ला 59, कुतुबुद्दीन 2/17, सुंदरम 2/30) बनाए। जवाब में यूथ फेब्रिकेशन की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 87 रन (कुतुबुद्दीन 31 नाबाद, संजय शर्मा 20, अरबाज 19, करण, नईमउल्ला व नदीम अहमद एक-एक विकेट) ही बना सकी। मैच से पहले वार्ड नंबर 77 के पूर्व पार्षद वसीम अहमद (गुड्डू) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला सेमीफाइनल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल प्रयाग पेंट और वसीयाबाद टाइगर के बीच खेला जा रहा था। प्रयाग पेंट ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन (सैयां 46, दिव्यांश 33, देवेंद्र 25, मोहम्मद आरिफ 2/24, फैज अली, सूर्यांश व इमरान एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में वसीयाबाद टाइगर की टीम भी 10 ओवर में चार विकेट पर 130 रन (मोहम्मद आरिफ 59, फैयाज अली 45 नाबाद, दीपेंद्र 2/28, देवेंद्र, जतिन अलवानी एक-एक विकेट) बना सकी। रोशनी कम होने के कारण सुपर ओवर नहीं कराया जा सका अब यह मैच मंगलवार को पूरा कराया जाएगा। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 3.64 लाख रुपए ठगे:पार्सल डिलीवरी का झांसा दिया, टैक्स जमा करने का दबाव बनाया
    Next Article
    साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर पहुंचीं:राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment