Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर दाल मंडी में ग्राहक बनकर चोरी, बैग लेकर फरार:दिनदहाड़े बैग चोरी, चप्पल छोड़कर भागा चोर, CCTV की तलाश

    7 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर की दाल मंडी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक शातिर चोर ग्राहक बनकर आया और दुकानदार का ध्यान भटकाकर उसका बैग लेकर फरार हो गया। इस घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना दाल मंडी स्थित अजय गोयल की किराना दुकान पर हुई। एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया और सामान की एक सूची थमाकर दुकानदार से सामान निकालने को कहा। दुकानदार अजय गोयल उसे सामान्य ग्राहक समझकर सामान देते रहे, जबकि चोर उन्हें लगातार व्यस्त रखता रहा। चोर ने दुकानदार से दुकान के अंदर ऊंचाई पर रखी देशी तेल की शीशी निकालने को कहा। जैसे ही अजय गोयल तेल उठाने के लिए झुके, चोर ने उनका बैग उठाया और तुरंत मौके से फरार हो गया। भागने की हड़बड़ी में चोर अपनी चप्पलें दुकान पर ही छोड़ गया और दुकानदार अजय गोयल की चप्पल पहनकर भागा। शोर सुनकर आसपास के दुकानदारों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पीड़ित दुकानदार अजय गोयल के मुताबिक, चोरी हुए बैग में लगभग 10 से 15 हजार रुपये नकद, बही-खाता और अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। घटना के बाद अजय गोयल अन्य व्यापारियों के साथ शिव चौक स्थित आबकारी पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज शशि कपूर ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:महुई में मकान देखने निकल थे, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    प्रयागराज में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश:आंधी-बारिश से किसान चिंतित, गेहूं की फसल को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment