Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर-टोल के पास हादसा, सांसद हरेंद्र मलिक ने की मदद:घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक घंटे तक मौके पर रहे मौजूद

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के जग्गहेड़ी टोल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायल सड़क पर पड़े थे और तत्काल मदद की जरूरत थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सांसद हरेंद्र मलिक की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मौके पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। अपनी गाड़ियों से पहुंचाया अस्पताल सांसद ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और इलाज की व्यवस्था कराई। चश्मदीदों के मुताबिक, वह करीब एक घंटे तक मौके पर मौजूद रहे और यह सुनिश्चित किया कि सभी को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके। कार्यक्रम छोड़कर मदद को दी प्राथमिकता बताया जा रहा है कि सांसद हरेंद्र मलिक किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन दुर्घटना देखने के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर घायलों की मदद को प्राथमिकता दी। पुलिस के अनुसार, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम के सदन में पार्षदों का हंगामा:भाजपाइयों ने नारेबाजी की, कांग्रेसी बोले- हमें बजट की कॉपी नहीं मिली, भाषण पढ़ा जा रहा
    Next Article
    गोरखपुर APO परीक्षा में नहीं पहुंचे 3638 अभ्यर्थी:लॉ के प्रश्नों ने उलझाया, जानिए एग्जाम के बाद क्या बोले परीक्षार्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment