Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में टूटी सड़क, अधूरे नाले पर प्रदर्शन:स्थानीय लोगों ने 10 दिन का अल्टीमेटम दिया, बीमारियों का खतरा बढ़ा

    10 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के रामलीला टिल्ला क्षेत्र में नाला निर्माण के कारण खोदी गई सड़क और अधूरा नाला स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मुख्य सड़क खस्ताहाल है और नाले का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके विरोध में मंगलवार को क्षेत्र में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। वार्ड-12 के सभासद अर्जुन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार शाम करीब 7 बजे रामलीला टिल्ला गेट पर सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्र हुए। उन्होंने सीएनडीएस यूपी जल निगम सहारनपुर/मुजफ्फरनगर की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण के लिए सड़क तो तोड़ दी गई, लेकिन महीनों बाद भी उसका दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। निवासियों के अनुसार, सड़क की खराब हालत के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी हो रही है। उड़ती धूल से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, अधूरे नाले और जमा गंदे पानी से बदबू फैल रही है, जिससे संक्रमण का जोखिम बढ़ गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस समस्या के संबंध में कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड-12 और वार्ड-09 के क्षेत्रीय सभासद अर्जुन कुमार ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी है। उन्होंने रामलीला टिल्ला क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से टूटी सड़क का तत्काल निर्माण कराने, अधूरे नाले का कार्य जल्द पूरा करने, क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय-सीमा के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नरेश प्रजापति, मामचंद खटीक, डॉ. संजीव सैनी, रमाकांत शर्मा, डॉ. सुभाष शर्मा, छोटा कश्यप, मोहित कल्याणी, रितेश डेरी, रामकली, गीता रानी, संतोष प्रजापति, पूनम, संतोष रानी, रेखा, सुमन, नितिन शर्मा, पवन चौधरी, रामबीर हलवाई, रवि प्रजापति, संजय प्रजापति, सन्नी टेलर, रविंद्र टेलर, अभिजीत, अभिषेक ठाकुर, शेरू जाट समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बदबू पर प्रशासन का एक्शन:बोन फैक्ट्री बंद, रॉ मटेरियल नष्ट करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया
    Next Article
    रायबरेली के नर्सिंग होम में विवाहिता की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, हंगामा किया; जांच टीम गठित की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment