Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में शोरूम से कैश चोरी का VIDEO:दिनदहाड़े गल्ले का ताला तोड़कर निकाले नोट, चोर सीसीटीवी में कैद

    13 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दिनदहाड़े एक शोरूम से हजारों रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुरानी घास मंडी स्थित ताज फॉर्म से चोर गल्ले का ताला तोड़कर पैसे लेकर फरार हो गया। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब दुकान मालिक जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। चोर ने पेचकस का इस्तेमाल कर गल्ले का ताला तोड़ा और उसमें रखी नकदी चुरा ली। चोरी करने के बाद चोर ने नोटों की गड्डी अपनी टी-शर्ट में छिपाकर मौके से भाग गया। नमाज पढ़कर वापस लौटे दुकानदार रिजवान अंसारी ने जब गल्ले का ताला टूटा देखा, तो उन्होंने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज में एक अज्ञात युवक चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 और थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोर को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। मोहम्मद रिजवान अंसारी ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, मौत:कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में काम करता था, दोपहर में लंच करने किसान नगर जा रहा था
    Next Article
    इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट का खौफनाक अंत:रील पर कमेंट से उपजे विवाद में युवक ने रची मौत की साजिश, पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment