Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 'रन फॉर शक्ति' वूमेन मैराथन हुआ:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एसपी क्राइम ने दिखाई हरी झंडी

    11 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'मिशन शक्ति फेज-5' (द्वितीय चरण) के तहत 'रन फॉर शक्ति' वूमेन मैराथन का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित इस मैराथन को एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और आत्मनिर्भर बनते हुए समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी पैदा करते हैं। मैराथन में महिला पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षु आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह मैराथन पुलिस लाइन से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और पुनः पुलिस लाइन पर ही समाप्त हुई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय से ऋषिका सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को और अधिक मजबूती मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRD पीजी कॉलेज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प:देवरिया प्राचार्य के निर्देशन में शिक्षकों, छात्रों ने ली शपथ
    Next Article
    कानपुर मेट्रो स्टेशनों पर दिखेगी 1857 की क्रांति:स्टेशनों पर दिखेगा बृज का रास; झकरकटी में नाचेंगे मोर, कनपुरिया बोली का तड़का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment