Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:10 तस्कर गिरफ्तार, 10 अवैध असलहे बरामद; शामली, सहारनपुर और गाजियाबाद तक फैला था नेटवर्क

    3 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। खालापार थाना पुलिस की कार्रवाई में 10 अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का नेटवर्क कई जनपदों तक फैला हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने खालापार थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार देर रात मीनाक्षी चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक तहसील के पीछे स्थित एक खंडहर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 3 पिस्टल, 7 तमंचे और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध .32 बोर पिस्टल, छह अवैध .315 बोर तमंचे और एक 12 बोर तमंचा बरामद किया है। इसके अलावा हथियारों के लिए जिंदा कारतूस भी मिले हैं। कार्रवाई के दौरान 10 मोबाइल फोन और एक सीबीजेड मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिनकी जांच की जा रही है। पूछताछ में सामने आए सप्लायरों के नाम पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे। उन्होंने खुलासा किया कि हथियार सिविल लाइन क्षेत्र की कच्ची सड़क निवासी उमर और छपार थाना क्षेत्र के दतियाना निवासी तस्लीम से खरीदे जाते थे। दोनों कथित सप्लायर फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कई जिलों में होती थी असलहों की सप्लाई एसएसपी के मुताबिक गिरोह केवल मुज़फ्फरनगर तक सीमित नहीं था। आरोपी शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों में भी अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस अब गिरोह के आपराधिक इतिहास, आर्थिक नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने हथियार किन-किन लोगों तक पहुंचाए गए हैं। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज मामले में थाना खालापार पर आयुध अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मानना है कि फरार सप्लायरों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे रैकेट से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस टीम को मिला 20 हजार का इनाम अंतरजनपदीय हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। अधिकारियों ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताते हुए अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:पड़ोसियों की छत पर कूदकर परिवार ने बचाई जान, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
    Next Article
    ज्ञानपुर में रेडक्रॉस सोसाइटी ने योगोत्सव कार्यक्रम किया:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग प्राणायाम का अभ्यास कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment