Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 4 दिन से गैस सप्लाई ठप:ग्रामीण खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर लगाए लाइन, रसोई प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले चार दिनों से गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाहपुर इंडियन गैस सर्विस सेंटर के गोदाम के बाहर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग खाली सिलेंडर लेकर घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इन कतारों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। गैस उपलब्ध न होने के कारण कई घंटों के इंतजार के बाद भी ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी संचालक मनमानी कर रहा है और समय पर गैस उपलब्ध नहीं करा रहा। कुछ उपभोक्ताओं ने वितरण में पारदर्शिता की कमी का भी आरोप लगाया है। गैस की कमी के चलते ग्रामीणों की रसोई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। फिलहाल, एजेंसी प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारू कराने और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय से संपर्क करने का प्रयास किया गया। सुबह करीब 10 बजे उन्हें कई बार कॉल की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्रा में लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार:24 घंटे पहले हाईवे पर तमंचा दिखाकर मोबाइल-बाइक लूटा था, एक बदमाश फरार
    Next Article
    राजस्थान की छात्रा का ब्रेनवाश कर धर्मांतरण की थी तैयारी:आगरा में गिरोह का खुलासा होने के नौ माह बाद पीड़िता आई सामने,कोर्ट में दर्ज कराए बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment