Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 25 मुकदमों वाले गैंगस्टर से मुठभेड़:पुलिस पर फायर करने पर जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और एक शातिर गैंगस्टर नजर अब्बास के बीच मुठभेड़ हुई। चेकिंग के दौरान भाग रहे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नजर अब्बास पर हत्या के प्रयास, चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित 25 मुकदमे दर्ज हैं। यह घटना बीआईटी कॉलेज के सामने हुई, जहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश नजर अब्बास के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नजर अब्बास एक शातिर अपराधी और गैंगस्टर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी सहित कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि उसका आपराधिक नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रहा यह गैंगस्टर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में पिता ने मासूम को छत से फेंका:तीसरे दिन भी परिजनों ने नहीं दी तहरीर, समझौते की अटकलें
    Next Article
    प्रयागराज में भीसड़ गर्मी ने किया बेहाल, तापमान 43°C:सुबह से ही आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment