Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर जिला पंचायत पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप:सदस्य अमरकांत मलिक ने AMA, निजी इंजीनियर पर लगाए; आंदोलन की चेतावनी

    6 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर जिला पंचायत पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। वार्ड संख्या 12 के जिला पंचायत सदस्य अमरकांत मलिक ने अपर मुख्य अधिकारी (AMA) और एक निजी इंजीनियर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप लगाया। मलिक के अनुसार, अपर मुख्य अधिकारी ने एक निजी इंजीनियर को अपने साथ जोड़ा हुआ है। यह इंजीनियर आधिकारिक पद पर न होते हुए भी ठेकेदारों से वसूली करता है। आरोप है कि जिले में चल रहे विकास कार्यों के नाम पर ठेकेदारों से कमीशन लिया जा रहा है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। सदस्य मलिक ने अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य अधिकारी का कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न रहना जनता और जनप्रतिनिधियों के कार्यों में बाधा डाल रहा है। उन्होंने जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों और ठेकेदारों के अभिलेखों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में अमरकांत मलिक ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पहले एक दिवसीय सांकेतिक धरना देंगे और उसके बाद बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे। मलिक ने यह भी दावा किया है कि आगामी प्रेस वार्ता में वे इस भ्रष्टाचार से जुड़े पुख्ता साक्ष्य और दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे। अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि यह ठेकेदारों और जिला पंचायत सदस्य के बीच किसी विवाद का मामला है, जिससे उनका कोई संबंध नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों के झगड़े से भड़की जातीय हिंसा:मैनपुरी में लाठी-डंडे, सरिया और फावड़े से हमला, कार तोड़ी, कई घायल
    Next Article
    बलरामपुर बार चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज:अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, महामंत्री की रेस बनी सबसे दिलचस्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment