Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में युवती ने पुलिस वर्दी पहनकर बनाई रील:यूट्यूबर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, फर्जी पुलिस कर्मी बनने पर कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक यूट्यूबर को फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महराजगंज निवासी यूट्यूबर अजीजा शेख ने उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक की वर्दी धारण कर भोजपुरी गीत पर एक वीडियो बनाया था। अजीजा किसी भी लोक सेवक के पद पर नियुक्त नहीं हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया और तेजी से वायरल हो गया। देखें दो तस्वीरें… पुलिस के मुताबिक, इस कृत्य से आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हुई और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना कोतवाली महराजगंज में मु0अ0सं0 218/2026 धारा 204 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर पालिका बोर्ड बैठक आज:मूल बजट समेत 78 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
    Next Article
    फूलपुर सीट पर सपा की पहली पसंद रमाकांत यादव:भाजपा से रानू राजभर पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से इमरान हिटलर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment