Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में रोडवेज ने बाइक को मारी टक्कर:तीन की मौत, ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार

    5 hours ago

    2

    0

    महराजगंज के सिसवा नगर क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सिसवा नगरपालिका के दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड स्थित सिसवा-निचलौल मार्ग पर शाम करीब 7:30 बजे हुई। महराजगंज डिपो की रोडवेज बस (संख्या यूपी 53 एफ 5852) निचलौल से सिसवा की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक बाइक (संख्या यूपी 56 ए ए 1688) पर सवार तीन लोग सिसवा से निचलौल की दिशा में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पहिए के नीचे आए तीनों बाइक सवार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक बस के अगले पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। बस चालक मौके से फरार हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बस चालक की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिसवा-निचलौल मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में कक्षा-3 की छात्रा को थमाया कक्षा-5 का रिजल्ट:परिजनों की शिकायत पर स्कूल ने आने से रोका, टीसी के लिए 120 रुपए मांगे
    Next Article
    फिरोजाबाद में यमुना किनारे जंगल में लगी आग:एक किमी क्षेत्र प्रभावित, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment