Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में खेल मैदान पर बाउंड्री निर्माण का विरोध:ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, कार्य रोकने की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    महराजगंज के घुघली विकास खंड स्थित मेदिनीपुर ग्राम सभा के नारायण टोला में खेल मैदान पर बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षा विभाग द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्य रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी विद्यालय के विस्तार के नाम पर वर्षों पुराने इस खेल मैदान की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह मैदान केवल खेलकूद का केंद्र नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल भी है। यहां हर वर्ष मेले, कुश्ती प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जो गांव की परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आराजी नंबर 2355 की यह भूमि लंबे समय से खेल मैदान के रूप में उपयोग में है। करीब 3000 की आबादी वाले इस क्षेत्र में यही एकमात्र खुला मैदान है, जहां बच्चे और युवा नियमित रूप से खेलते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर बाउंड्री वॉल का निर्माण हो गया, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए खेल की सारी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जब तक इस भूमि की स्थिति स्पष्ट न हो जाए, तब तक निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ बबुना बाबू ने भी जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने उल्लेख किया कि ग्राम सभा की आराजी नंबर 2355 की जमीन लंबे समय से खेल मैदान के रूप में उपयोग में है, और शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय के नाम पर इसकी घेराबंदी करा रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि एक ओर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने और खेल मैदान विकसित करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मौजूदा मैदानों को समाप्त किया जाना विरोधाभासी नीति को दर्शाता है। इस संबंध में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और सभी पक्षों को सुनने के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की दिव्या सिंह ने रचा इतिहास:साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड, 14 दिन में पूरी की यात्रा
    Next Article
    बुलंदशहर की प्राची ने UPPSC में 36वीं रैंक हासिल की:चार सरकारी नौकरियां छोड़ डिप्टी मैनेजर रहते पाई सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment