Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला सिपाही पत्नी-बेटे को कार में जिंदा जलाया:नहीं मरी तो हथौड़े से सिर कूचा, रामपुर में 10 दिन बाद पति-देवर समेत 3 अरेस्ट, 2 फरार

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर में कार में आग लगने से महिला सिपाही लता (25) और उसके दो साल के बेटे लड्‌डू की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। दरअसल सिपाही के पति, देवर समेत 5 लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पहले महिला सिपाही और उसके बेटे को नशे की गोली देकर बेहोश किया, ताकि वे कार से बाहर न निकल सकें। इसके बाद कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मासूम बेटे की अंदर ही जलकर मौत हो गई। जलने के बाद भी महिला सिपाही जिंदा थी। तड़प रही थी तो अस्पताल ले जाते समय उसके पति और देवर ने एक दूसरी चलती कार में सिर पर हथौड़े से अनगिनत वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पति ने हादसे की झूठी कहानी गढ़ दी। जांच के दौरान दोनों अपने बयान बदलने लगे, जिससे पुलिस को शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की बात स्वीकार ली। 10 दिन में ही पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए... बीमा के पैसों और अवैध संबंधों के चलते हत्या एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया- महिला सिपाही लता के पति दान सिंह का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था। ये बात लता को पता चल गई थी। जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसीलिए लता से छुटकारा पाने के लिए और उसके लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे हड़पने के लिए दान सिंह ने ही अपने भाई रवि और तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। अब पूरा मामला जानिए... मिलक थाना क्षेत्र के बेहटरा गांव की रहने वाली लता (25) यूपी पुलिस में सिपाही थी। 2022 में उसकी दान सिंह से लव मैरिज हुई थी। दान सिंह ट्रैवेल एजेंसी चलाता है, जबकि लता श्रावस्ती जिले में पोस्टेड थी। 25 फरवरी की रात स्वार-बाजपुर मार्ग पर कार में लता और उसके दो साल के बेटे लड्डू के जले हुए शव बरामद हुए थे। हादसे में लता का पति दान सिंह और देवर रवि बाल-बाल बच गए थे। पति दान सिंह ने पुलिस को बताया- वे परिवार के साथ नैनीताल से घूम कर लौट रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे स्वार-बाजपुर मार्ग पर काशीपुर के आंगा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे कार की पेट्रोल टंकी ब्लास्ट हो गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। दान सिंह और उसका भाई रवि जैसे-तैसे कार का गेट खोलकर बाहर आ गए। पर लता और उसका बेटा लड्‌डू कार के अंदर ही फंसे रह गए। दोनों कार में जिंदा जल गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बयान बदलने से फंसे एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया- पुलिस ने लता और लड्‌डू का पोस्टमॉर्टम कराया था। रिपोर्ट आने पर पता चला कि लता के सिर पर किसी भारी चीज से कई बार वार किया गया था। शक के आधार पर मामले की जांच सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई थी। दान सिंह और रवि से अलग-अलग पूछताछ की गई तो दोनों लगातार अपना बयान बदल रहे थे। हड़बड़ा रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों हत्या की बात स्वीकार कर ली। नशीली गोलियां देकर जिंदा जलाया, हथौड़े से सिर कूचा जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले महिला कांस्टेबल और उसके बेटे को नशीली गोलियां दीं, ताकि वे कार से बाहर न निकल सकें। इसके बाद कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे दोनों जिंदा जल गए। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि महिला कांस्टेबल आग लगने के बाद भी जिंदा थी और बचने की कोशिश कर रही थी। आरोप है कि आरोपियों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में लोहे की हथौड़ी से उसके सिर पर कई वार किए, ताकि उसकी मौत सुनिश्चित हो सके। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे आर्थिक लाभ और बीमा क्लेम की मंशा सामने आई है। साथ ही दान सिंह के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात भी जांच में सामने आई है, जिसकी जांच जारी है। पति समेत 5 लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप पुलिस के मुताबिक इस वारदात में पति दान सिंह, उसका भाई रवि, प्रदीप, नूर हसन और सलमान शामिल थे। इनमें से दान सिंह, नूर हसन और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रवि और प्रदीप फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दान सिंह की थी दूसरी शादी, पहली पत्नी की भी संदिग्ध मौत पुलिस ने बताया- लता से दान सिंह की दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले भी उसने एक महिला से लव मैरिज की थी। पर 2020 में ही पहली पत्नी की कार हादसे में मौत हो गई थी। वह कार भी दान सिंह की ही थी। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम एसपी सोमेंद्र मीणा ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… AK-47 को खिलौना बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बोतल बताई; बिजनौर में संदिग्ध आतंकी को दी थी क्लीनचिट दुबई में रहने वाले यूपी के संदिग्ध आतंकी आकिब खान के AK-47 को खिलौना बताने के मामले में बिजनौर के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ नितेश प्रताप सिंह को भी हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, बिजनौर के मैजुल का छह महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह मेरठ के आकिब के साथ नजर आया था। मामले की जांच बिजनौर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को सौंपी गई थी। जांच के दौरान उन्होंने आकिब और मैजुल से बातचीत की। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 फुट गहरे पानी में मिला हिमांशु का शव:शव की स्थिति खराब, तीन भाइयों को पहले निकाल चुकी है रेस्क्यू टीम, मोर्चरी भेजा
    Next Article
    बच्चों को अगवा करने वाले तीन बदमाशों की मौत:गुड़गांव से ऑटो चालक और मासूमों को उठाया, सीबीगंज में टैंकर से टकराकर बोलेरो के उड़े परखच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment